भाजपा सरकार संविधान तोड़ने का काम कर रही हैं:प्रियंका गांधी

आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के दौरान खदेड़ी गई महिलाओं से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। प्रियंका ने पीड़ित महिलाओं से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इसी दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र की मौजूदा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान तोड़ने का काम कर रही हैं। हमें इन्हें रोकना होगा। पीड़ित महिलाओं से बातचीत करने के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि आप लोगों के साथ अत्याचार हुआ है, मैं आपके साथ खड़ी हूं। उन्होंने कहा देश को इनकी खतरनाक नीतियों से बचाना होगा। देशद्रोह जैसी धारायें लगाना गलत है और मैं मानवाधिकार आयोग से इसकी शिकायत करूंगी। प्रियंका गांधी ने करीब 45 मिनट तक पीड़ित महिलाओं से बातचीत की। आजमगढ़ के बिलरियागंज स्थित जौहर अली पार्क के पास एक मकान में 100 से ज्यादा महिलायें इकट्ठा हुई थीं। वहीं पीड़ित महिलाओं से मिलकर बाहर निकली प्रियंका गांधी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मौलाना अली जौहर पार्क में एनआरसी और सीएए को लेकर महिलाएं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी, वहां से जाने वाली थी तभी पुलिस ने लाठीचार्ज किया महिलाओं और बच्चों को पीटा। पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को पीटा और पार्क में पानी छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का दर्द यह है कि बच्चों को बंद कर दिया गया बड़ी गंभीर धारायें लगाई गई।
ज्ञात हो कि जनपद आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे में सीएए व एनआरसी के विरोध में पांच फरवरी को महिलाओं ने शाहीन बाग की तर्ज पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। पुलिस ने धरना खत्म कराने के लिए महिलाओं को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस व पथराव की घटना भी हुई थी। जहां पुलिस पर आरोप रहे लाठीचार्ज में कई महिलायें घायल हुई थीं। जबकि 19 लोगों को देशद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार