नैतिक दायित्व

समाज में जागरूकता लाना देशहित में सभी नागरिक का नैतिक दायित्व होता है। इसी श्रृंखला में एक सशक्त महिला व समाज सेवी, पूर्व सभासद महिला शक्ति वफा आब्दी द्वारा खाली साहट में चल रहे अनलाॅक-वन के सम्बन्ध में सरकार व प्रशासन द्वारा दी जा रही जानकारियों को महिलाओं को देते हुए बताया है कि वे स्वयं व अपने परिवार को फेस मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने में जोर दे रही है। सोशल डिस्टेसिंग व मास्क लगाने से हम कोरोना वायरस की चैन को तोड़ सकते है। सरकार के दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के साथ उन्होंने सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो की भी जानकारियां महिलाओं को दी इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा अनेक योजनाए चलाई जा रही है। जिसका लाभ महिलाए व पात्र व्यक्ति प्राप्त कर सकती है। खादी ग्रामोद्योग व उपायुक्त उद्योग से महिलाए सम्पर्क कर रोजगार लगाकर अपने को सशक्त बनाने के साथ ही अनेक लोगों को रोजगार मुहैया करवा सकती है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए शमा परवीन ने महिलाओं को बताया कि जम्पर, कुर्ता, लेडिज फ्रराक, सलवार सूट, प्लाजो आदि की भी जानकारी दी। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए इकरा, जैनब, रूबिया, रूबी, मंतशा, उमेरा, काजल, अर्चना आदि ने जानकारी प्राप्त की। यह भी बताया गया कि मेहनत से महिलाए तीन घंटे की सिलाई आदि कर 250 से 750 तक की आय प्रतिदिन सिलाई के माध्यम से पा सकती है।



 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी