भाजपा नेताओं के स्वास्थ्य लाभ के लिये हुआ हवन-पूजन

जनपद रायबरेली के भाजपा नेताओं ने अपने कई नेताओं जो देश की सेवा करते हुऐ कोरोना महामारी की चपेट में आये है। उनके जल्द स्वास्थ्य के लिये हवन-पूजन किया और ईश्वर से प्रार्थना कर सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विदित है की देश के गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , कानून मंत्री बृजेश पाठक और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह जो जनता की सेवा करते हुए इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ गये है। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कर सभी नेताओं के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की साथ ही जल्द से जल्द इस महामारी से देश को निजात दिलाने की भी ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग पांडे ने कहा कि हमे इन नेताओं के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए जो देश और जनता के लिये दिन रात कार्य करते है और बिना किसी बात की परवाह किये देश सेवा अनवरत जारी रखते है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा की कोरोना एक वैश्विक महामारी है जिससे हम सब को एकजूटता के साथ लड़ना है और जीतना भी है साथ ही उन्होंने सभी नेताओं के शीघ्र स्वस्थ होने का भरोसा भी जताया। इन सभी नेताओं ने अयोध्या में हुए राम मंदिर शिलान्यास के लिये भी सभी देशवासियों को बधाई दी और इसे सतयुग का आरंभ बताया। साथ ही धारा 370 हटने की पहली वर्षगांठ का भी जश्न मनाया। इस अवसर पर इन नेताओं के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद बाजपेयी, राजेश तिवारी, विपिन पंडित, अभिषेक दुबे, ललित पंडित, विनोद मिश्रा, कुलदीप श्रीवास्तव, नीरज शुक्ला और गौरव मिश्रा मौजूद रहे।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी