मिशन शक्ति अभियान


 ऊंचाहार रायबरेली।

नारी शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस.एस. फाउंडेशन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने वाली विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी स्वावलंबी महिलाओं को एस.एस. फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित सम्मान समारोह में  सम्मानित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मीटिंग हाल में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ,पुलिस ,स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग से जुडी महिलाओं का सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक डॉक्टर इन्द्र मणि त्रिपाठी ,संस्था के प्रबंधक सूरज शुक्ल व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजकुमार तिवारी व प्रधानाध्यापक अतीश कुमार ने महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह व एस एस फाउंडेशन की सदस्या रीना पाल व आशा बहू ब्लॉक अध्यक्ष  गीता मिश्रा ने स्वयं सहायता समूह व अन्य छोटे-छोटे उद्योगों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से स्वेता शर्मा, हेमलता साहू, विनीता मौर्या, शकुन्तला देवी, संगीता पटेल, संगीता सोनी, कोतवाली ऊंचाहार से महिला आरक्षी मंजू रानी व 

मिथिलेश शुक्ला,को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के संरक्षक डॉक्टर इन्द्र मणि त्रिपाठी बताया कि एस.एस. फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से निरंतर समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी दर्ज करवा रहा है। कोरोना काल में भी विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम, माक्स सेनेटाइजर व खाद्यान किट का वितरण आदि कार्यक्रम किए गए इसी क्रम में आज नारी शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन के क्षेत्र में अग्रसर नारियों का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर हमारी संस्था आगे बढ़ेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी