मण्डी समिति के धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी रायबरेली श्रीमती माला श्रीवास्तव ने आज सुबह विकास खण्ड राही के अन्तर्गत मण्डी समिति रायबरेली स्थित धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और कहा कि क्रय केन्द्रों पर कृषकों के बैठने एवं पीने के पानी के साथ साथ साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि क्रय केन्द्र पर टोकन व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराते हुए कृषकों के धान की तौल समय से सुनिश्चित कराई जाए साथ ही क्रय केन्द्रों पर कृषकों से अच्छा व्यवस्था किया जाए और किसी भी कृषकों को क्रय केन्द्र से वापस नहीं किया जाए।
जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के सभी धान क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी प्रातः 09ः00 बजे से पूर्व पहुंचकर कृषकों से धान की तौल निर्धारित समय से करायेंगे। उन्होंने कहा कि जिन क्रय केन्द्रों प्रभारी द्वारा कृषकों से धान क्रय में रूचि नही ली जा रही है, उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने धान क्रय के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने के भी निर्देश दिये।

जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने निर्देश दिये कि सभी धान क्रय एजेंसी के प्रभारी अधिकारी धान क्रय केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें साथ ही सभी क्रय केन्द्र प्रभारी अपने क्रय केन्द्र पर क्रय किये जा रहे धान का प्रेषण सम्बद्ध चावल मिलों को तीव्र गति से सुनिश्चित करायेंगे। जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने आज खाद्य विभाग की विपणन शाखा के रायबरेली मंडी प्रथम का भी औचक निरीक्षण किया। इस केंद्र पर अब तक 57 कृषकों से 2870.40 कुं0 धान की खरीद की जा चुकी है। केंद्र से धान की कुटाई हेतु सम्बद्ध चावल मिलों को 1098.00 कुं0 धान का प्रेषण किया जा चुका है।  उन्होंने पीसीएफ के डीसीडीएफ लोधवारी मंडी का भी निरीक्षण किया। इस क्रय केन्द्र में अब तक 38 कृषकों से 1956.20 कुं0 धान की खरीद की जा चुकी है। केंद्र पर धान की कुटाई हेतु दो एजेंसी सम्बद्ध हैं, फिर भी केन्द्र प्रभारी द्वारा धान का प्रेषण अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया है। इस केंद्र पर कृषकों के बैठने आदि की समुचित व्यवस्था नहीं पाये जाने पर जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त की और जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक पीसीएफ एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देश दिये कि तत्काल व्यवस्था को सुधारी जाए तथा प्रत्येक क्रय केंद्रों पर धान का प्रेषण सम्बन्धित चावल मिलों को तेजी से कराया जाए।जिलाधिकारी ने भारतीय खाद्य निगम की मंडी क्रय एजेंसी का भी निरीक्षण किया जहां पर अब तक 24 कृषकों से 1279.20 कुं0 धान की खरीद की जा चुकी है।  




 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार