धानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी, रायबरेली श्रीमती माला श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है जिससे बड़ी संख्या में मत्स्य पालन करने वाले लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत कुल 12 परियोजनाओं को क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे मत्स्य पालन लाभान्वित हो रहे हैं।

जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निजी भूमि में तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक पाण्ड निर्माण, प्रथम वर्ष निवेश, रियरिंग यूनिट में फिंगरलिंग संचय, मध्याकार आर.ए.एस. निर्माण, लघु आर.ए.एस. निर्माण, बैकयार्ड आर.ए.एस. निर्माण, मीडिया फिडमिल निर्माण, मोटर साइकिल विद आइस बाक्स, साइकिल विद आइस बाक्स, लाइव फिश वेडिंग सेन्टर तथा कियोस्क निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में इन योजनाओं के वर्ष 2022-23 में 751 आवेदकों का परियोजनावार चयन तथा निरस्तीकरण के अनुमोदन पर विचार-विमर्श किया गया साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के अनुमोदन पर भी विचार किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत वर्ष 2020-21 में चयनित लाभार्थी के मृत्यु के उपरान्त उसके उत्ताधिकारी को अवशेष धनराशि भुगतान हेतु मत्स्य निदेशालय से पत्र व्यवहार कर दिशा निर्देश प्राप्त किये जाएं। उन्होंने कहा कि उपयुक्त पाए गए आवेदकों को योजनावार एवं श्रेणीवार चयन मत्स्य निदेशालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार आवंटित लक्ष्य के अनुसार किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा, मत्स्य विभाग की समस्त योजनाओं से सम्बन्धित पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इससे सम्बन्धित समस्त जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं तथा आवेदन करने की प्रक्रिया आॅनलाइन है।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार