कठपुतली अध्यक्ष ने पार की भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा

आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष मो0 कासिम उर्फ शानू मोटा ने पूनम बुआ को पार्टी रायबरेली के नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए कहा कि पूनम बुआ एक संघर्षशील, कर्मठ, ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। पूनम बुआ के उपाध्यक्ष बनने से नगर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी। नवनियुक्त उपाध्यक्ष पूनम बुआ ने कहा पार्टी ने जो सम्मान दिया है, उसका मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूँ। शहरवासियों से वादा करती हूँ उनके मान-सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुँचने पायेगी। पूनम बुआ ने कहा कि जिस तरह से शहरवासियों हमें सम्मान दे रहे हैं, उससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार रूपी गंदगी को आम आदमी पार्टी की झाड़ू ही साफ कर पायेगी। उन्होनें कहा कि शहर की जनता ने नगर पालिका को रिमोट कन्ट्रोल से चलते हुए काफी करीब से देखा है। कठपुतली अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर दी। नगर अध्यक्ष शानू मोटा ने कहा कि मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंजिल, मगर लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया। 
 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी