समाजवाद के पोषक थे जनेश्वर मिश्र

समाजवादी चिन्तक पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की 13वीं पुण्य तिथि रायबरेली सपा जिला मुख्यालय में मनायी गयी। इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव एवं संचालन महामंत्री अरशद खान ने किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा समाजवाद के पोषक थे।  डा0 राम मनोहर लोहिया के विचारों पर चलने के कारण उन्हें लोग छोटे लोहिया के नाम से पुकारते थे। बछरावाँ विधायक श्याम सुन्दर भारती ने कहा कि जनेश्वर मिश्र कई बार सांसद व केन्द्रीय मंत्री बनी। पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पूरे मनोयोग से सहयोग किया, उनकी मृत्यु के बाद मुलायम सिंह यादव ने उ0प्र0 में सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्रा के नाम पर बनाया। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रान्तीय सपा नेता दादा ओपी यादव ने कहा जनेश्वर मिश्र छात्रों एवं युवाओं को हमेशा अन्याय के विरूद्ध संघर्ष के लिए प्रेरित करते थे। पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी मो0 इलियास ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा का रायबरेली से विशेष लगाव था, यहां से लोकसभा चुनाव भी लड़े थे। इस अवसर पर गोष्ठी को रामसेवक वर्मा, मो0 शमशाद, मुकेश रस्तोगी, राजेश मौर्या, मिर्जा सुल्तान बेग, राजेन्द्र बहादुर यादव, जय सिंह यादव, राम स्वरूप पासी, संजय यादव, धनीराम मौर्य, विकास चन्द्र विश्वकर्मा, रेहान कजियाना, रवीन्द्र सिंह, शकील मंसूी, फिरोज अहमद, लक्ष्मीशंकर यादव, राजेन्द्र सलोन आदि लोगों ने गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किये।  
 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी