बिजनेस एण्ड मैनेजमेन्ट कोर्स हेतु इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में छात्र चयनित

सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस), लखनऊ के कैम्ब्रिज सेक्शन के मेधावी छात्र असद उस्मान ने बिजनेस एण्ड मैनेजमेन्ट कोर्स हेतु इंग्लैण्ड के चार प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। असद को इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी आॅफ लंदन, यूनिवर्सिटी आॅफ ससेक्स, यूनिवर्सिटी आॅफ ईस्ट एंग्लिया, यूनिवर्सिटी आॅफ लीसेस्टर द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। सी.एम.एस. का यह मेधावी छात्र अब अपनी पसंद के विश्वविद्यालय में बिजनेस एण्ड मैनेजमेन्ट कोर्स में उच्चशिक्षा प्राप्त करेगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने है। श्री शर्मा ने बताया कि असद ने अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

श्री शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। वर्ष 2022 में भी सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ सिंगापुर आदि में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र रिकार्ड संख्या में विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ायेंगे।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार