रैन बसेरा का औचक निरीक्षण

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु

बरूआसागर जनपद झाँसी में शीतलहर व ठंड को देखते उप जिलाधिकारी न्यायिक प्रदीप सिंह ने बस स्टैंड पर बने रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि किसी भी गरीब, बेसहारा एवं असहाय व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी व असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने इस दौरान नगर में जलाए गए चैक बाजार में ठेले अस्थाई रूप से खड़े न करने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान रजाई, गद्दा, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध पाई गई। रेन बसेरा में खानपान आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली निरंतर मोटी जड़ गांठ वाली लकड़ी के अलाव जलाएं जाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी  प्रदीप सिंह नगर पालिका कर्मचारी जाकिर अली, संदीप सिंह सेंगर, सुनील कुमार वर्मा, विजय सफाई नायक आदि मौजूद रहे।


 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार