झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी व ग्वालियर जं. स्टेशन पर हैल्प डेस्क की शुरूआत

- पंकज कुमार ‘भारती’ ब्यूरो चीफ, झांसी मंडल

झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर यात्रियों को गाइड करने के लिए हैल्प डेस्क की शुरूआत की है। उत्तर भारत में कोहरे और भीषण ठण्ड के कारण ट्रेनों के लेट, रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन, धन वापसी एवं अन्य यात्री सुविधायों की जानकारी हेतु यह हेल्प डेस्क लगाये गए हैं। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन और  ग्वालियर  स्टेशन पर हेल्प डेस्क लगाया गया है। रेलवे ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए यात्री सहायता केंद्र बनाए गये हैं। कोहरे और भीषण ठण्ड के कारण यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यात्री सहायता केंद्र से रेल यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी और उनको असहज महसूस नहीं होगा। रेलवे द्वारा स्टेशन पर यात्रियों की सहायता के लिए आटोमेटिक व मैन्युअल उद्घोषना के माध्यम से ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है। यात्रियों से आग्रह किया जाता है की ट्रेन के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए स्टेशन पर उपलब्ध हेल्प डेस्क की सहायता लें एवं ट्रेनों की आनलाइन स्थिति देख कर ट्रेन बोर्ड करने आयें जिससे असुविधा से बचा जा सके।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार