जनता की संपत्तियों को उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा हैः प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने न्याय संकल्प रैली को संबोधित कियां दौसा के बांदीकुई में गरजी प्रियंका कहा, मांस-मच्छी और धर्म की बात करने वालों से सावधान, जागरूक रहो आपका वोट 5 साल का भविष्य करेगा तय, नोटबंदी करके काले धन लाने का किया था वादा लेकिन अब 8 साल बाद आई काले धन की सूची चुनावी चंदे के रूप में, जिस कम्पनी से कोविड में वैक्सीन खरीदी उसी कंपनी से भी ले लिया चुनावी चन्दा, दौसा जिले के बांदीकुई में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने न्याय संकल्प रैली को संबोधित किया, दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा के समर्थन में आयोजित हुई। 

इस जनसभा में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व मंत्री ममता भूपेश, कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा सहित अनेक कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी को पीली लुगड़ी पहनकर स्वागत किया साथ ही आभानेरी की चांद बावड़ी की तस्वीर भी भेंट की। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी भाजपा पर पूरी तरह हमलावर नजर आई और उन्होंने कहा, पूरे देश में नेगेटिव माहौल बन चुका है और देश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा, भाजपा के नेता धर्म और मांस-मछली की बात करते हैं और विकास की बात नहीं करते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, जनता को जागरूक होना होगा क्योंकि आने वाला वोट आगामी 5 साल का भविष्य तय करेगा। प्रियंका गांधी ने कहा, भगवान राम को सब नैतिकता के आधार पर पूजते हैं लेकिन कुछ लोग सत्ता के लिए पूजते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारों को तोड़ने के लिए 100-100 करोड रूपए खर्च किए, ऐसे में उनकी नैतिकता कहां चली गई। उन्होंने कहा, वैक्सीन खरीदने वालों से व गुजरात में जो पुल गिरा था उस ठेकेदार से चुनावी चंदा लिया है और जनता को केवल 5 किलो का अनाज का थैला दिया है। उन्होंने कहा, जनता की संपत्तियों को उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है। ऐसे में अब देश की जनता इसको सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा, नोटबंदी लाकर काला धन वापस लाने का भरोसा दिया था और देश हित में जनता ने भी सरकार का साथ दिया था लेकिन अब 8 साल बाद काले धन की सूची आई है चुनावी चंदे के रूप में। प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस पार्टी आई तो नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। पूरे देश में 25 लाख रूपए तक का हेल्थ बीमा की योजना लाई जाएगी, फसल नुकसान होने पर 30 दिवस के भीतर किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए कानून लाया जाएगा, भूमिहीनों को जमीन वितरित की जाएगी, पेपर लीक पर कठोर कानून बनाया जाएगा, अग्निवीर को खत्म किया जाएगा और एमएसपी पर कानून लाया जाएगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी