आरिश अहमद को 68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप
![चित्र](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgpr073VTt92Z_xpc07xqrINLplYwbk1na3cjLZf2T2_fJ7OihqPsBsp0nf0IHhfE0Stv7xJNBrK16NykZs7SXaX4KY9CwVoAOntZKbPXU5IPnXS-aL7id-epfxmpCy9Zx8RfLNThOOOIL3GwkNq-RYvmnGqH6KjXMB4sxbATxZ9gMkBj9zMStnyvYw/w385-h583/CMS%20student.jpg)
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) लखनऊ के छात्र आरिश अहमद को उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा 68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। आरिश को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने आरिश की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आ