संदेश

आरिश अहमद को 68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) लखनऊ के छात्र आरिश अहमद को उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा 68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। आरिश को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने आरिश की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आ

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के लिए नोडल अधिकारी नामित - पूजा यादव

चित्र
जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली श्रीमती पूजा यादव ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जल निगम के अधिशाषी अभियन्ता (ग्रामीण) को निर्देशित किया है कि नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलपूर्ति अनुभाग-1 उ0प्र0 शासन के शासनादेश के अनुसार जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या के त्वरित निदान हेतु जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी गर्मी की भीषणता बढ़ते तापमान एंव गिरते भू जल स्तर के कारण कई स्थानों पर पेयजल की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धताध्आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने की अपरिहार्यता को दृष्टिगत रखते हुये वर्तमान में अधिष्ठापित इण्डिया मार्क-।। हैण्डपम्प एवं पाइप पेयजल योजनाओं के क्रियाशील बनाये रखने की नितान्त आवश्यकता है, जिससे ग्रामीण जनता को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल सतत् रूप से उपलब्ध हो सके। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उक्त परिस्थितियों से सम्बन्धित कारणों एवं समस्याओं का तत्काल प्रभावी ढंग से निराकरण किया जाना नितान्त आवश्यक है, ताकि जनसामान्य को पेयजल की

भारतीय नव वर्ष वर्ष प्रतिपदा विक्रमी संवत 2080 पर धूमधाम से भजन संध्या के रूप में मनाया गया

चित्र
शंखनाद संस्था द्वारा स्थानीय श्री गुरु तेग बहादुर मार्केट रायबरेली में सायंकाल नव संवत्सर महोत्सव, झूलेलाल जयंती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जन्म उत्सव का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास लेखन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जी, विभाग प्रचारक राहुल जी, जिला प्रचारक अमरजीत जी एवं शंखनाद संस्था के संयोजक मुनीष अग्रवाल ने ब्रह्मा जी एवं भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत शंखनाद और मंत्रोचारण के साथ उत्सव का प्रारंभ किया गया।  अपने संबोधन में श्री संजय जी ने भारतीय नव वर्ष विक्रमी संवत के संबंध में लोगों को अवगत कराया कि किस प्रकार से भारतीय नववर्ष का हमारे भारतीय संस्कृत में महत्व है, इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया, महर्षि दयानंद जी ने आर्य समाज की स्थापना की, पूज्य झूलेलाल जी का जन्म इसी दिन हुआ, विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना करने वाले डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म भी इसी दिन हुआ, ऋतु परिवर्तन भी आज

डा0 लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक - इं. वीरेन्द्र यादव

चित्र
समाजवादी पार्टी के जिला रायबरेली मुख्यालय में डा0 राम मनोहर लोहिया की जयन्ती समता दिवस के रूप में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वीरेन्द्र यादव व संचालन पूर्व महासचिव अरशद खान ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि डा0राम मनोहर लोहिया आर्थिक असमानता को दूर करने, अन्याय के विरूद्ध आवाज बुलन्द करने के पक्षधर थे, उन्हीं के विचारों को मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाया और अब अखिलेश यादव बढ़ा रहे हैं। बछरावाँ विधायक श्याम सुन्दर भारती ने कहा कि डा0 लोहिया व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर मिलकर समाज के विकास के लिए कार्य योजा बना रहे थे। बाबा साहब के निधन से मिशन को धक्का लगा। पूर्व अध्यक्ष रामदेव यादव ने हा कि लोहिया जी सत्ता परिवर्तन से अधिक व्यवस्था परिवर्तन में विश्वास रखते थे। हरचन्दपुर विधायक राहुल लोधी ने कहा कि लोहिया जी का मानना था कि संघर्ष से समाज को नयी दिशा मिलती है। एक पैर रेल में एक पैर जेल में उनका नाश बहुत प्रचलित था। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि आज के देश के महान सपूतों सरदार भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को फांसी दी गयी थी, उन्हीं के बलिदान से आज हम

डिवाइन एजुकेशन से बच्चे संस्कारवान बनते हैं- डा. जगदीश गाँधी

चित्र
डिवाइन एजुकेशन’ से ही हम बच्चों को संस्कारवान बना सकते हैं। अतः विद्यालयों में प्रार्थना अनिवार्य रूप से होनी चाहिए तभी घरों व विद्यालय में ईश्वरमय वातावरण बन सकता है। यह विचार सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस लखनऊ द्वारा विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। इससे पहले, डा. गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने ईश्वर भक्ति से परिपूर्ण अपने गीत-संगीत के माध्यम से ईश्वरीय एकता का ऐसा आलोक बिखेरा कि दर्शक व अभिभावक अभिभूत हो गये। छात्रों ने अभिभावकों के समक्ष न सिर्फ अपने ज्ञान-विज्ञान का अपितु गीत, संगीत व नृत्य द्वारा अपनी बहुमुखी प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया, साथ ही विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक शिक्षा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत कव्वाली, कोरियोग्राफी, एरोबिक्स, भारतीयम्, राइम्स, एलोक्यूशन आदि विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार

सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस में प्राइमरी छात्रों हेतु नये भवन का भव्य उद्घाटन

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) लखनऊ में प्री-प्राइमरी व प्राइमरी छात्रों के लिए नव-निर्मित नये भवन का उद्घाटन आज सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने नन्हें-मुन्हें छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार किये गये नवनिर्मित भवन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. प्रबन्धन को धन्यवाद दिया। समारोह में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट  प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों ने गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें छात्रों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से इस नये भवन को विशेष रूप से तैयार किया गया है। हमारा प्रयास है कि छात्रों को आधुनिक सुविधायें उपलब्ध करवायें।  इस अवसर पर ओपेन डे समारोह का आयोजन भी किया गया। विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों में नन्हें-मुन्हें छात्र उत्साह से लबालब थे, वहीं

वार्षिक परीक्षा में कीर्तिमान स्थापित करने वाले मेधावी छात्र सम्मानित

चित्र
 सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) लखनऊ द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में आज विद्यालय के कक्षा-6 से 9 व 11 के मेधावी छात्रों को सार्वजनिक रूप से प्रशिस्त पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया, जिन्होंने वर्ष भर में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं, साँस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद की प्रतियोगिताओं एवं वार्षिक परीक्षा में टॉप कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले, डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर डिवाइन एजूकेशन कान्फ्रेन्स का विधिवत् उद्घाटन किया। सम्बोधित करते हुए डा. गाँधी ने कहा कि भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान कर छात्रों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का मुख्य लक्ष्य है। समारोह का शुभारम्भ विश्व शान्ति एवं ईश्वरीय एकता का सन्देश देती ‘सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना’ से हुआ, रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने विश्व एकता व विश्व शान्ति का जयघोष बड़े ही प्रभावशाली