संदेश

छात्रों ने समर कैम्प में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा आयोजित किये जा रहे समर कैम्प में छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहाँ छात्र अपनी रूचि के अनुसार खेलकूद, गायन, वादन, नृत्य, चित्रकला, ताइक्वाण्डो, योगा, स्केटिंग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट आदि विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा को निखारने में संलग्न रहे। समर कैम्प में छात्रों का उत्साह देखने लायक था और विभिन्न मनोरंजक शैक्षिक गतिविधियों के कारण सम्पूर्ण विद्यालय परिसर  में उत्साह व उमंग की लहर प्रवाहित हो रही थी।  गर्मी की छुट्टियों के सर्वश्रेष्ठ सदुपयोग एवं छात्रों की सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने हेतु सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों में इन दिनों समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। समर कैम्प का उद्देश्य छात्रों की फिजिकल फिटनेस को बनाये रखना एवं मजेदार तौर-तरीकों से उनकी क्षमताओं को बढ़ाना है।  सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस का यह समर कैम्पस छात्रों के लिए अविस्मरणीय अवसर साबित हो रहा है, जहाँ वे शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही उनमें उच्च जीवन मूल्यों का भी विकास हो रहा है। जहाँ एक ओर, रोल स्केटिंग, ताइक्वाण्डो एवं योगा में छात्र फिजिक

डेंगू के मरीज अस्पताल भर्ती होकर ठीक हो जाते हैं: डा. आशुतोष कुमार दुबे मुख्य चिकित्सा गोरखपुर

चित्र
गोरखपुर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया  गोरखपुर जनपद में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इसमें डेंगू से बचाव के लिए विभिन्न अस्पतालों में कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आशुतोष कुमार दुबे का कहना है कि डेंगू के लक्षणों के बावजूद समय से जांच न होने की स्थिति में जब इसका बुखार छठवें से आठवें दिन में पहुंचता है तो खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे मरीज भी समय से अस्पताल आयें तो भर्ती होकर ठीक हो जाते हैं। शरीर में चकत्ते आना या नाक, मुंह व मसूड़ों से खून आना डेंगू के खतरनाक लक्षण हैं और ऐसी स्थिति में मरीज को भर्ती करना अनिवार्य है। प्लेटलेट्स उन्हीं मरीजों को चढ़ाने की जरूरत पड़ती है जिनके शरीर से ब्लीडिंग होने लगती है। अगर ब्लीडिंग नहीं हो रही है तो बीस हजार प्लेटलेट्स होने पर भी इसे चढ़ाने की आवश्यकता नहीं है, जबकि अगर ब्लीडिंग हो रही है तो अस्सी हजार प्लेटलेट रहने पर भी इसे चढ़ाना पड़ता है।

झांसी में योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति भारतीय जनता पार्टी के झांसी-ललितपुर लोकसभा के प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में झांसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव ने रोड शो किया। रोड शो में भगवा लहर के साथ झांसी वासियों का मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह अलग ही दिखाई दिया। इस दौरान अलग-अलग स्थान पर लोग योगी की आरती उतार रहे थे, फूलों की वर्षा जोरदार तरीके से मुख्यमंत्री के रथ पर की जा रही थी, बच्चा, जवान, बुजुर्ग, मातायें-बहने सब मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए उत्साहित थी, योगी आदित्यनाथ को देख प्रत्येक व्यक्ति जय श्री राम के नारे लगा रहा था। चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में एक बार भी गर्मा गया है। इस अवसर पर वाहन पर योगी आदित्यनाथ, मोहन सिंह यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर राजपूत, जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, महापौर बिहारी लाल आर्य-1 लोकसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता, लोकसभा संयोजक डा. जगदीश चैहान। इन संस्थाओं ने किया स्वा

संविधान बचेगा तो ही आरक्षण भी बचेगा: मल्लिकार्जुन खरगे

चित्र
जो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर में आस्था रखते हैं, जो उनके बनाए हुए संविधान को बचाना चाहते हैं वे अपना वोट खराब न करें। इंडिया गठबंधन की मदद करें: अखिलेश यादव - मनोज मिश्रा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ  एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरूआत श्री खरगे ने अपने राजनीतिक जीवन के बारे में जानकारी देते हुए की। श्री खरगे ने दावा किया कि मोदी जी 400 पार बोल रहे हैं, लेकिन मैं दावा करता हूं कि वे 200 पार भी नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस चीफ श्री खरगे ने कहा, अब तक चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इंडिया गठबंधन काफी आगे है। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। श्री खरगे ने कहा, यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो कुछ अमीरों के लिए धर्म का इस्तेमाल करके लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ वो लोग हैं जो कि देश के गरीबों के लिए और युवाओं के लिए लड़ रहे हैं। ये चुनाव को देश के भविष्य और संविधान को बचाने के लिए है। संव

संघर्ष सेवा समिति के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

चित्र
निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर से सैकड़ों नागरिक लाभान्वित हुए - राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति संघर्ष सेवा समिति एवं जवाहर पब्लिक इण्टर कालेज के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डा. संदीप सरावगी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात श्री राम आई केयर स्पेशलिटी हास्पिटल से डा. मनोज गुप्ता, डा. अजय गुप्ता व डा. अमान एवं चिकित्सीय द्वारा लगभग 1200 लोगों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें कुछ लोगों को मोतियाबिंद आदि समस्याएं पाई गई। मरीजों को चश्मे और दवाएं भी वितरित की गई। इस दौरान समाजसेवी डा. संदीप सरावगी ने कहा, हमारे शरीर का प्रमुख अंग नेत्र है हाथ-पैर से दिव्यांग भी किसी तरह अपना जीवन यापन कर लेता है लेकिन नेत्रहीनों के लिए धनोपार्जन कर पाना बहुत मुश्किल होता है। वर्तमान में उत्कृष्ट मशीनें उपलब्ध है जिनकी सहायता से कम समय में अच्छे से अच्छा इलाज सम्भव है। हमें अपनी आँखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए स

भारतीय जनता पार्टी का बूथ सम्मेलन

चित्र
- सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र सोनभद्र के विधानसभा राबर्ट्सगंज का बूथ सम्मेलन चुर्क स्थित हरसेवानन्द विद्यालय के कैम्पस में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त मौजूद रहे। सम्मेलन का शुभारंम्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्य अतिथि सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, लोकसभा प्रभारी रामप्रकाश दूबे, सदर विधायक भूपेश चैबे, विधानसभा संयोजक शीतला आचार्य, अपना दल जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल एवं एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल ने पुष्प अर्पित कर किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा, देश की जनता मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है, हम सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले 1 जून को हर बूथ से इतना मतदान कर देना है कि विधानसभा 401 राबर्ट्सगंज के हर एक कार्यकर्ता के सहयोग से एनडीए गठबंधन प्रत्याशी जब सदन मे जाये तो एक बार इनका चर्चा जरूर हो भाजपा ने देश के गरीब किसान मजदूर समाज के अनेक कल्याणकारी योजना चलाकर उन्हे सशक्त बनाने क

NIFT में सी.एम.एस. के 12 मेधावी छात्र चयनित

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ लखनऊ के 12 छात्र इस वर्ष की नैशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ़्ट) की प्रवेश परीक्षा 2024 में चयनित हुए है व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता नैशनल टेस्टिग एजन्सी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित की जाती है व इसमंश देश के हजारों छात्र बैठते हैं। सी.एम.एस. के 12 चयनित छात्र इस प्रकार से हैं लघिमा पांडे, सृष्टि गौतम, श्लोका श्रीवास्तव, मानसी सक्सेना, रोशनी मूलचंदानी, मानसी वर्मा, अविशी यादव, साक्षी सक्सेना, आकृति सिंह, अरीबा अंसारी, तनीषा श्रीवास्तव, रिधिमा सिंह हैं। राष्ट्रीय  स्तर पर आयोजित ‘निफ़्ट’ प्रतियोगिता में उच्च अंक पाकर चयनित होने पर सी.एम.एस. मैनेजर प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस छात्रों को बधाई दी व इनके माता पिता और टीचर के प्रति आभार व्यक्त किया। ‘निफ़्ट’ परीक्षा उतीर्ण करने पर छात्र बी.डेस, व बी.एफ.,टेक में प्रवेश पा सकता हैं। आज देश भर में नेशनल फैशन टेक्नोलॉजी के चैन्नई, गाँधीनगर, कोलकता, हैदराबाद, मुम्बई, बैंगलूरू इत्यादि में 16 संस्थान हैं। यहाँ पर फैशन डिजाइन, लैदर डिजाइन, टैक्सटाइल डिजाइन, फैशन कम्यूनिकेशन इत्यादि