एकलव्य समाज पार्टी ने राजनाथ सिंह को 5 लाख से अधिक वोटो से विजई बनाने का संकल्प लिया

- विशेष संवाददाता 

लोकसभा चुनाव -2024 में भी एकलव्य समाज पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी के रूप में काम करते हुये, चंद्रशेखर निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एकलव्य समाज पार्टी के नेतृत्व में अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार का पूर्ण समर्थन करते हुए पूरे लखनऊ संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा निकालते हुए जनसंपर्क किया गया।  उसका समापन लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में आयोजित राजनाथ सिंह की जनसभा में किया गया और राजनाथ सिंह को 5 लाख से अधिक वोटो से विजई बनाने का संकल्प लिया गया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से एकलव्य समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद, राष्ट्रीय महासचिव जे.एम. दयाल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन गांधी, जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार उर्फ रामू निषाद, नगर अध्यक्ष अवधेश कश्यप, राहुल निषाद, वरूण निषाद, हर्ष निषाद, हिमांशु निषाद, लकी निषाद, हिमांशु पटेल, रविंद्र कश्यप, अरविंद निषाद, माधव गुप्ता, हरि कश्यप अनिकेत निषाद, रामस्वरूप गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता व अन्य सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम!

भृगु संहिता के उपचार