संदेश

आनलाइन ऋण वितरण

चित्र
आजमगढ़। मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, राज्यमंत्री उदयभान सिंह चैधरी एवं अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, उ0प्र0 सरकार की उपस्थिति में आनलाइन ऋण वितरण कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एनआईसी आजमगढ़ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के साथ-साथ मुख्यमंत्री द्वारा जनपद आजमगढ़ में लग रहे ब्लैक पाटरी सामान्य सुविधा केन्द्र का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास भी किया गया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत गोपाल राम, मुनरासराय को मिनिरल वाटर पैकेजिंग हेतु रू0 10 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत चेतन सिंह, कोलघाट को कम्प्यूटर एसे0 हेतु रू0 25 लाख, प्रधानमंत्री मुद्रा योजनान्तर्गत श्रीमती निधि पाण्डेय, सेमा गोधौरा, जहानागंज को रू0 2 लाख एवं आत्मनिर्भर भारत योजनान्तर्गत मिथिलेश बरनवाल और मनोज मौर्य के सीसी लिमिट का 20 प्रतिशत अतिरिक्त ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव अपर सांख्यिकीय अधिकारी, अहमद सरोज

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने वाला गिरफ्तार

चित्र
आजमगढ। 6.अगस्त.2020 को थाना क्षेत्र के श्री गोपाल जयसवाल पुत्र अशोक कुमार जयसवाल थाना मुबारकपुर आजमगढ ने थाने पर तहरीर दी की दिनाक 5.8.020 को उमर पुत्र शमसुलहसन निवासी आजाद नगर थाना मुबारकपुर आजमगढ के द्वारा माता कौशिल्या व प्रभू श्रीराम के चरित्र के उपर अभद्र भाषा का प्रयोग करके फेसबुक पर पोस्ट किया गया है व शाहिद तैमूर पुत्र शमीम निवासी पुरासोफी थाना मुबारकपुर आजमगढ के द्वारा प्रदेश के मुख्यमन्त्री पर अभद्र भाषा व बीजेपी पार्टी व धार्मिक मन्दिर के उपर अभद्र टिप्पणी फेसबुक पोस्ट किया गया है। वादी के तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर पर दिनाक 6.8.20 को मु.अ.स. 154/20  धारा  295ए,505 (2)  , 504,506 भादवि पंजीकृत किया गया ।  पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह’ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जघन्य अपराधों के अनावरण हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी थाना मुबारकपुर के कुशल नेतृत्व मे व.उ.नि. देवेन्द्र कुमार सिंह व उ.नि. राकेश शुक्ला मय हमराही टीम द्वारा मु.अ.स. 154/20  धारा  295ए,505(2), 504,506 भादवि से स

आई.ए.एस. बना सी.एम.एस. का छात्र

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस, लखनऊ के एक और छात्र शिखर चैाधरी (97वीं रैंक) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।  सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र प्रियम्वद यादव (157वीं रैंक) भी इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित हुए हैं। इस प्रकार, अभी तक की जानकारी के अनुसार इस वर्ष सी.एम.एस. के दो छात्रों ने आई.ए.एस. बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन सभी होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में नया कीर्तिमान जोड़ा है एवं पूरे देश में सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है। श्री शर्मा ने बताया कि इन दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।   श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता ग

भाजपा नेताओं के स्वास्थ्य लाभ के लिये हुआ हवन-पूजन

चित्र
जनपद रायबरेली के भाजपा नेताओं ने अपने कई नेताओं जो देश की सेवा करते हुऐ कोरोना महामारी की चपेट में आये है। उनके जल्द स्वास्थ्य के लिये हवन-पूजन किया और ईश्वर से प्रार्थना कर सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विदित है की देश के गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , कानून मंत्री बृजेश पाठक और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह जो जनता की सेवा करते हुए इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ गये है। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कर सभी नेताओं के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की साथ ही जल्द से जल्द इस महामारी से देश को निजात दिलाने की भी ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग पांडे ने कहा कि हमे इन नेताओं के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए जो देश और जनता के लिये दिन रात कार्य करते है और बिना किसी बात की परवाह किये देश सेवा अनवरत जारी रखते है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा की कोरोना एक वैश्विक महामारी है जिससे हम सब को एकजूटता के साथ लड़ना है और जीतना भी है साथ ही उन्होंने सभी नेताओं के शीघ्र स्वस्थ होने का भरोसा भी जताया। इन सभी नेताओं ने अयोध्

सी.एम.एस. छात्र आई.ए.एस. में चयनित

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस, लखनऊ के छात्र प्रियम्वद यादव (157वीं रैंक) ने इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। प्रियम्वद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। उनका कहना है कि सी.एम.एस. के ईश्वरीय वातावरण में समाजसेवा की भावना समाहित है, जिसके कारण मुझे इस परीक्षा में चयनित होने की लालसा हुई। उक्त जानकारी  सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में नया कीर्तिमान जोड़ा है एवं पूरे देश में सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है।   श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि प्रियम्वद सी.एम.एस. की फिलासफी के अनुसार वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को अपने कर्म

जिलाधिकारी ने क्षेत्र की संवेदनशीलता का जायजा लिया

चित्र
जिलाधिकारी, रायबरेली शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने जनपद में कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम व बचाव एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए तहसील सदर में सुपर मार्केट, घण्टाघर, रेलवे स्टेशन, कहारों का अड्डा, रतापुर आदि स्थानों के क्षेत्र की संवेदनशीलता का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि कोविड-19 कोरोना वायरस को सोशल डिस्टेसिंग, मास्क, सेनेटाइजर आदि के प्रयोग से ही दूर किया जा सकता है। कोरोना संक्रमति व्यक्ति लोगों के सम्पर्क में जाने-अनजाने आने पर कोविड-19 की जांच स्वास्थ्य विभाग आदि द्वारा जांच आवश्यक कराये तथा लोगों को अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर रोक लगाये। लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वाले की जानकारी दें ताकि उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये। शान्ति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार अप्रिय असामाजिक ट्प्पिणी न करें और न ही कोई पोस्ट करे तथा आमजनमानस को कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु लोगों को

श्री राम मंदिर का निर्माण हिन्दू अस्मिता के जागरण का प्रतीक है

चित्र
पर्यटन एवं विकास संस्थान, प्रयागराज के तत्वावधान में श्री राम मंदिर और हिन्दू अस्मिता विषय पर गूगल मीट के माध्यम से डा० नीलिमा मिश्रा के संयोजन और डा० शम्भुनाथ त्रिपाठी अंशुल जी के संचालन में वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अंशुल जी ने राम स्तुति से करके पटल को राममय कर दिया। इस विषय पर कार्यक्रम के अध्यक्ष डा० डी० पी० दुबे, प्रोफेसर प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने कहा कि श्री राम मंदिर का निर्माण हिन्दू अस्मिता के जागरण का प्रतीक है और हमें इस जागृति को बनाये रखना है। मुख्य वक्ता के रूप में पं उदय शंकर दुबें, रामचरितमानस एवं पाण्डुलिपि विशेषज्ञ ने कहा कि आज से 492 साल पहले जिस राम मंदिर को ध्वन्स कर हिन्दुओं के सम्मान को ठेस पहुँचायी गयी थी वह सम्मान आज हमें वापस मिल गया। डा० नीलिमा मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से एक नये युग का प्रारम्भ हो रहा है, भारत की भूमि से शांति और मर्यादा का संदेश पूरे विश्व को मिल रहा है। प्रतिमा मिश्रा जो हिन्दू जागरण मंच प्रयागराज की अध्यक्ष हैं ने कहा कि रामराज्य का हमें आज दर्शन हो रहा है। ऋतन्धरा मिश्रा जो