संदेश

अवैध रूप से रह रहे किरायेदारों को हटाया गया

चित्र
- सत्य प्रकाश मिश्र, ब्यूरो चीफ सोनभद्र सोनभद्र (रावर्टसगंज) नगर पालिका और डूडा ने संयुक्त अभियान चलाकर कांशीराम आवास से 60 किरायेदारों को हटाया। राबर्टसगंज स्थित कांशीराम आवास में किराएदार के रूप में अवैध रूप से रह रहे लोगों के विरूद्ध नगर पालिका परिषद और डूडा विभाग ने संयुक्त रूप अभियान चलाया किरायेदार के रूप में रह रहे 60 परिवारों को हटाकर उन कमरों में तालाबंदी करते हुए कब्जे में लिया। इस दौरान कब्जे में लिए हुए मकान में ताला बंद किया गया और हिदायत दी गई कि कांशीराम आवास में यह दोबारा कब्जा मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि शुक्रवार को भी किरायेदारों में कब्जे के कुल 25 आवास खाली कराए गए थे। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधीकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि डूडा अधिकारी राजेश उपाध्याय वह पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शुक्रवार से अभियान चलाकर रावटसगंज नगर स्थित काशी राम आवास कालोनी की जांच की जा रही है। जांच के बाद मिली जानकारी के अनुसार 247 लोग किराएदार के रूप में रह रहे हैं जांच पड़ताल आधार आईडी से मिलान करते हुए पात्र सूची हमसे भी भाग मिलान किया गया।  

रंग महोत्सव का लुफ्त उठाएः राजेश

चित्र
विशेष संवाददाता रेनबो संस्था और सागर गुप्ता ने रंग महोत्सव का किया आयोजन, सांसद राजेश वर्मा ने किया उद्घाटन सीतापुर शहर के इलाहाबाद मैदान में रेनबो सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित रंग महोत्सव मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर सांसद राजेश वर्मा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कार्यकर्ता-प्रमुख समाज सेवी सागर गुप्ता के साथ कार्यक्रम की आयोजक समिति राज गुप्ता, रेनबो सेवा ट्रस्ट के डायरेक्टर राजेश राज गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन मे सांसद श्री वर्मा ने कहा, ऐसे आयोजनों से जनमानस मे आपसी प्रेम-सौहार्द तो बढ़ता ही है, वहीं बुजुर्गो बच्चों समेत महिलाओं को एक ही स्थान पर मनोरंजन के अच्छी खरीदारी का भी मौका मिलता है। समारोह मे भाजपा कार्यकत्री एकता गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा राजेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भाजपा नैमिष रत्न तिवारी, ललित श्रीवास्तव चंचल, आनंद मिश्रा, संदीप अग्निहोत्री, राजीव गुप्ता, रूबी गुप्ता, जूही जायसवाल एवं मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे।  

सी.डी.ओ. अनीता यादव ने फरियादियों की शिकायतों को सुना

चित्र
- मनोज मिश्रा, ब्यूरो चीफ अयोध्या संपूर्ण समाधान दिवस मिल्कीपुर, अयोध्या में सी.डी.ओ. अनीता यादव ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने शिकायतों से जुड़े अधिकारियों से शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में करने के निर्देश दिए। दिवस में कुल 134 शिकायतों में से सिर्फ 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। दिवस में एस.डी.एम. अमित जयसवाल, तहसीलदार हेमंत गुप्ता तहसील समेत ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने एक-एक कर समाधान दिवस में पहुंच फरियादियों की  शिकायतें सुनी। अछोरा गांव निवासी अरविंद पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है कि ग्राम पंचायत में कई अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है जिसमें मायावती पत्नी इंद्र प्रकाश भी शामिल है। सी.डी.ओ. ने बी.डी.ओ. को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। थाना खण्डासा के टिकटी गांव की मालती ने प्रार्थना पत्र दिया है कि मेरे देवर पंचम पुत्र जियालाल, चंदन सिंह व विजय सिंह 22 नवम्बर 2022 को रात मकान जला दिए थे, जिसके मामले में थाना खंडासा पुलिस को मुकदमा दर्ज किया था लेकिन अभी तक चार्ज सीट नहीं भेजी है उक्त दबंग लोग धमकी दे रहे ह

बिजली कर्मियों की हड़ताल पर सख्त हुई सरकार, 650 संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त

चित्र
- मनोज मिश्रा की विशेष रिर्पोट विद्युतकर्मियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट के सख्त कदम उठाने के कुछ घंटों बाद ही यूपी सरकार ने सख्त रवैया अपनाते हुए 650 आउटसोर्सिंग संविदाकर्मियों के सेवा समाप्त कर दी है। जिन कर्मियों की सेवा समाप्त हुई है उनमें पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 242 कर्मी, मध्यांचल वितरण निगम 110 कर्मी, पश्चिमांचल में 60 और दक्षिणांचल 38 कर्मी शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्युत कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अराजकता फैलाने वाले बिजली कर्मी सूचीबद्ध होंगे तथा बिजली फीडर बंद करने वालों पर कार्रवाई होगी।      उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा, अगर किसी कर्मी ने विद्युत लाइन में फाल्ट किया तो उसको आकाश-पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे, कोर्ट का सख्त आदेश है कि विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि संगठन के नेताओं के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उर्जा मंत्री ने कहा, इस हड़ताल के लिए बिजली संगठनों के कुछ गैर जिम्मेदार नेता जिम्मेदार हैं, बैठक के दौरान हमने उनकी मांगों को लेकर समझाया भी था लेकिन वह अपनी ‘हठधर्मिता’ पर अड़े हैं ह

बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाकर बनाए निपुणः बृजलाल

चित्र
शिक्षकों को दक्ष बनाने और बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाकर निपुण बनाने के लिए इस समय ट्रेनिंग शुरू हो गई है। अमावां और राही ब्लॉक रायबरेली में शिक्षकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के पहले बैच का समापन हो गया है। अमावां और राही ब्लॉक के बीईओ ने शिक्षकों से कहा कि आप लोग बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाकर निपुण बनाएं। बता दें, दोनों ही ब्लॉकों में 24 अगस्त से चार दिवसीय निपुण भारत शिक्षक प्रशिक्षण के अन्तर्गत आधारशिला क्रियान्वयान संदर्शिका शुरू हुआ था। प्रशिक्षण में प्राथमिक स्तर के राही ब्लॉक के 50 और अमावां ब्लॉक के 60 शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण में निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत राही ब्लाक को मार्च 2023 तक निपुण ब्लाक बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।  उक्त प्रशिक्षण में  बच्चों के शैक्षिक उन्मुखीकरण हेतु आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका आधारित 22 सप्ताह की कार्ययोजना के विषय में शिक्षकों को दक्ष बनाने का प्रयास किया गया। संदर्भदाताओं द्वारा विभिन्न सत्रों में वार्षिक, साप्ताहिक एवं दैनिक कार्ययोजना, सावधिक आकलन ट्रैकर क

आस्था यादव को 1,05,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस लखनऊ की मेधावी छात्रा आस्था यादव को उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के प्रतिष्ठित मेरिमेक कालेज द्वारा 1,05,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। आस्था को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने आस्था की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि

कैरियर निर्माण व व्यक्तित्व विकास में सी.एम.एस. का अहम योगदान है- सी.एम.एस. के पूर्व छात्रों का मत

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल लखनऊ के तत्वावधान में ‘सी.एम.एस. एल्युमनाई इण्टरनेशनल मीट (मिडिल ईस्ट एवं गल्फ कन्ट्रीज चैप्टर)’ का आज ऑनलाइन आयोजन हुआ, जिसमें यू.ए.ई., कुवैत, सउदी अरब, कतर, बहरीन, ओमान आदि विभिन्न खाड़ी देशों में उच्च पदों पर कार्यरत सी.एम.एस. के पूर्व छात्रों ने अपने स्कूली दिनों के अनुभवों को साझा किया।एल्युमनाई मीट की अध्यक्षता सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने की। इस अवसर पर संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी पूर्व छात्रों से संवाद किया। सी.एम.एस. के पूर्व छात्रों श्री मनीष वर्मा, मैनेजर, एडीडास, मोहम्मद यूनुस अनवर, सीनियर प्लानिंग इंजीनियर, एरोस्ट्रक्चर्स मिडिल ईस्ट सर्विसेज, श्री अल्वी सूफियान, बिजनेस डेवलपमेन्ट मैनेजर, जी.आर. रिस्क पार्टनर्स लि., सैयर करार हसन, असिस्टेन्ट वाइस प्रेसीडेन्ट, मशरीक बैंक, सुश्री सादिया खान, मैनेजर, टैलेन्ट एक्वीजीशन, श्री रजत मेहरोत्रा, आपरेशन मैनेजर, अमेजान, श्री हिमांशु देव, फाउण्डर, एच.डी. एजूएसोसिएट्स, श्री