संदेश

अहंकार और बुराईयों के दहन एवं सामाजिक सद्भाव व भाईचारे का त्यौहार है होली: डा. संदीप

चित्र
गहोई क्लब इंडिया के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का  आयोजन हुआ - राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति भाईचारे के त्यौहार होलिकोत्सव के अवसर पर गहोई क्लब इंडिया, झांसी के तत्वाधान में गहोई होली मिलन समारोह का आयोजन ग्वालियर रोड स्थित गहोई सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर झांसी जनपद और आस-पास के क्षेत्र से क्लब के पदाधिकारी, सदस्यगण और वैश्य समाज के बंधु उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में गुलाल और फूलों की होली खेली गई साथ ही एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनायें भी दीं। एक-दूसरे को शुभकामनायें प्रेषित करने के पश्चात सभी ने ठंडई और व्यंजनों का आनंद लिया, साथ ही बुंदेली कला पर आधारित लोक नृत्यों पर नृत्य कर सामूहिक रूप से खुशियां व्यक्ति कीं। कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक गहोई गौरव डा. संदीप सरावगी का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डा. संदीप ने कहा घृणा, अहंकार एवं बुराइयों का दहन कर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को आत्मसात करना तथा नई उमंग व उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां व्यक्त करना ही होलिकोत्सव का मुख्य उद्द

बरूआसागर में चुनावी समर के अवसर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति झांसी के बरूआसागर में होलिकोत्सव पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिससे भारतीय जनता पार्टी में बढ़ोतरी हो गयी। जो आगामी चुनाव में लाभदायक होगा। नगर में भाजपा के झांसी-ललितपुर क्षेत्र सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णपाल राजपूत, पूर्व विधानसभा सदस्य श्यामसुंदर सिंह यादव, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राकेश पाल आदि की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद बरूआसागर के अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे नीरज राय की अगुवाई में निर्दलीय पार्षदों भीम अहिरवार, राजकुमार यादव, दिनेश सेन, राहुल सिंह, पार्षद प्रतिनिधि ब्रजभूषण बाल्मीकि आदि सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि ओमी कुशवाहा, संजय चैधरी, समाजवादी पार्टी नेता शंकर लाल अग्रवाल, प्रवीण, मुकेश साहू, संजय जैन, एडोकेट अजीत श्

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली का त्यौहार: राजेंद्र कुमार (पूर्व पार्षद) भारतीय जनता पार्टी

चित्र
बरूआ सागर जनपद झांसी में रंगों का त्यौहार होली नगर में विभिन्न स्थानों पर धूमधाम उत्साह उमंग एवं प्रेम सद्भाव के साथ मनाई गई। जिसमें लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। हिंदू परंपराओं से होली दिवाली के बाद आने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। कुछ जगह तो एक हफ्ता तक चलता है। जिसकी शुरूआत होलकर दहन से होती है जो बुराई पर अच्छाई की जीत है जीत का प्रतीक है। यह दिन उत्साह और फूलों की होली खेलने और सौहदपूर्ण बढ़ाने का होता है। होली एक रंगों का त्यौहार एक आकर्षक सांस्कृतिक और धार्मिक उत्साह है, भारत के सबसे बड़े  उत्सवों  में से एक होली रंगों का उत्साह और कई अन्य चीजों के साथ बसंत ऋतु का प्रतिनिधित्व करने वाला एक आनंदमय त्यौहार है।  घर-आंगन में होली खेलती हेमलता, पुष्पा, हेमा, उर्मिला, सीमा, अनीता, उमा वर्मा, वर्षा, राधा,  विजय भारती, शारदा वर्मा आदि महिलाएं घरआंगन में होली खेला एवं होली का रंग नृत्य भी किया। इस पौराणिक कहानी के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने अपनी शरारती भावना से खेल-खेल में राधा रानी के चेहरे पर रंग लगाया जिससे होली की परंपरा की शुरूआत हुई।  

मिर्ची एक्सीलेंस अवार्ड-2024 से सम्मानित हुए झाँसी के समाजसेवी डा. संदीप

चित्र
उत्कृष्ट सामाजसेवी कार्यों के लिए डा. संदीप को कानपुर में  सम्मानित किया गया - राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति देश के सुप्रसिद्ध रेडियो चैनल रेडियो मिर्ची द्वारा मिर्ची एक्सीलेंस अवार्ड 2024 का आयोजन कानपुर के फेमस ब्लू वल्र्ड कैसल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिव शरणप्पा नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर उपस्थित रहे। सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मुग्धा गोडसे उपस्थिति रहीं। मिर्ची एक्सीलेंस अवार्ड में कानपुर और झांसी के ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है और अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं।  कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना के साथ हुई, मंच का संचालन कानपुर के सुप्रसिद्ध आर.जे. श्रेया राज, अर्पित राज, काजल राज आस्था ने किया। रेडियो मिर्ची कानपुर के स्टेशन हेड विक्रांत सिंह तोमर ने पुष्प देकर सेलिब्रिटी गेस्ट मुग्धा गोडसे और कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त का स्वागत किया।  झांसी से डा. संदीप सरावगी को सपत्नीक एक्सीलेंस इन सोशल सर्विस के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। संघर्ष सेवा समिति के म

डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति समाजवादी पार्टी, झांसी के तत्वावधान में प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी डा. राम मनोहर लोहिया जी की जयंती समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला की अध्यक्षता में एवं जिला महासचिव विजय कुमार कुशवाहा के संचालन में लोहिया जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात वक्ताओं ने कार्यक्रम में लोहिया जी के जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला ने कहा की डा. राम मनोहर लोहिया और भगत सिंह की कार्य प्रणाली, व्यक्तित्व, सोच एवं जीवन दर्शन में कई समानताएं देखने को मिलती हैं। दोनों का लक्ष्य था कि एक ऐसे समाज की स्थापना की जाए, जिसमें शोषण न हो, भेदभाव न हो, असमानता न हो, किसी प्रकार का अप्राकृतिक अथवा अमानवीय भेद न हो। अर्थात समतामूलक समाजवादी समाज की स्थापना की जाए। जिला महासचिव विजय कुमार कुशवाहा ने कहा, देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, छात्र-छात्राओं में हताशा की किरणें और आए दिन राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन इस ओर इशारा करती हैं कि र

होली में छोटी सी साधना भी अधिक फल प्रदान करती है

चित्र
यदि आपका कोई काम सरकारी विभाग में लटक गया हो है। तो होली दहन के पूर्व मदार जड़ के 7 टुकड़े लेकर होली की उलटी परिक्रमा करें। प्रत्येक परिक्रमा पर एक टुकड़ा होली में डालते जायें। बिना बोले घर आ जायें - डी.एस. परिहार भारतीय तंत्र शास्त्रों के तंत्र मूहर्तो में तीन रात्रियों का विशेष महत्व है। कालरात्रि (महानिशा) दीपावली की रात्रि कार्तिक अमावस्या, नवरात्रि तथा होलिका रात्रि। इन रात्रियों में की गई छोटी सी साधना भी अधिक फल प्रदान करती है। प्रत्येक मनुष्य कठिन, जटिल और लम्बी तंत्र साधना नहीं कर सकता है। इस बात को समझते हुये, हमारे पूवजों ने हजारों वर्ष पूर्व ही हजारों सरल साधनाओं और कष्ट निवारण तरीकों को विकसित किया किया था। इनमें टोना-टोटका का विशेष महत्व है, जो सारे संसार में पाये जाते हैं। टोने में स्थानीय भाषा के मंत्रों का प्रयोग किया जाता है। तथा टोटका में बुरे प्रभाव को हटाने व शुभ प्रभाव को पैदा करने के लिये कुछ खास वनस्पतियों, खनिजों तथा जीव-जन्तुओं का विशेष मूहूर्त तथा विशेष तरीके के प्रयोग किया जाता है। इनकी संख्या लाखों में है। यहाँ पर हम जीवन की समस्याओं से सम्बन्धित कुछ सरल उपायो

फाग की मस्ती के साथ राई, कोलिहाई व कछियाई ने बांधी शमां

चित्र
लोकलय 2024 श्री चित्रकूटधाम के 84 कोस का होगा हरित श्रंगार आरएसएस के अनुसांगिक संगठन लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने की घोषणा श्री कामदगिरि परिक्रमा में हर पांच सौ मीटर पर लगेंगे हरि संकरी के पौधे - संदीप रिछारिया  चित्रकूट। होलिकोत्सव के एक दिन पहले बुंदेलखंड के गांव गिरांव से जुड़े सैकड़ों ग्रामीण कलाकारों ने रानीपुर भट्ट के भारत जननी परिसर में ऐसा शमां बांधा कि लोगों के हाथों की तालियां देर तक बजती रहीं। मौका था दसवें लोकलय समारोह का। इस बार का समारोह आरएसएस के अनुसांगिक संगठन लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह के सम्मान में रहा। श्री सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के गोपाल भाई ऐसे व्यक्ति हैं जिनको वह आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार 84 कोसीय परिक्रमायें हैं। चित्रकूट, अयोध्या, नैमिष और मथुरा। इसमें चित्रकूट की सबसे प्रमुख हैं। चित्रकूट में श्री कामदगिरि पीठम के कर्ताधर्ता महंत मदन गोपाल दास जी के नेतृत्व में 84 कोस के हर किलोमीटर में हरिसंकरी का रोपण वन विभाग के सहयोग से किया जाएगा। पूरा प्लान तैयार हो गया है। सर्वे का काम चल रहा