बरूआसागर में चुनावी समर के अवसर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति

झांसी के बरूआसागर में होलिकोत्सव पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिससे भारतीय जनता पार्टी में बढ़ोतरी हो गयी। जो आगामी चुनाव में लाभदायक होगा। नगर में भाजपा के झांसी-ललितपुर क्षेत्र सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णपाल राजपूत, पूर्व विधानसभा सदस्य श्यामसुंदर सिंह यादव, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राकेश पाल आदि की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद बरूआसागर के अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे नीरज राय की अगुवाई में निर्दलीय पार्षदों भीम अहिरवार, राजकुमार यादव, दिनेश सेन, राहुल सिंह, पार्षद प्रतिनिधि ब्रजभूषण बाल्मीकि आदि सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि ओमी कुशवाहा, संजय चैधरी, समाजवादी पार्टी नेता शंकर लाल अग्रवाल, प्रवीण, मुकेश साहू, संजय जैन, एडोकेट अजीत श्रीवास्तव, प्यारेलाल रायकवार, कृष्णा कुमार साहू, जमील बेग, राजेन्द्र सिंह यादव, हरिमोहन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रामसनेही मिश्रा, राजेश नौरैया, बृजेश अग्रवाल, वीरू रायकवार, गौरी शंकर रायकवार, राम भरोसे रायकवार, विशाल रायकवार, रोहित रायकवार, बासुदेव राजपूत, प्रकाश कुशवाहा, विनोद चतुर्वेदी, अजय पुरोहित, अरविंद, अमर सिंह यादव, जगदीश सोनी, शिवम सोनी, शिवा पाण्डेय, घनश्याम प्रजापति आदि तथा बसपा के गनपत अहिरवार, मनीष अहिरवार, गजेंद्र बाबू अहिरवार, हीरालाल अहिरवार, रमेशचंद अहिरवार, श्यामलाल अहिरवार, राजपाल सिंह, मानसिंह अहिरवार, हरिमोहन अहिरवार, अनमोल अहिरवार, विशाल अहिरवार, देवव्रत अहिरवार, मन्नू अहिरवार, गौरव अहिरवार, हिमांशु अहिरवार, पारस अहिरवार आदि ने साइकिल एवं हाथी की सवारी का परित्याग कर आगामी लोकसभा चुनाव में कमल का फूल खिलाने का संकल्प लिया। भाजपा का दामन थामने के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी एवं पूर्व बसपा नेता नीरज राय ने कहा, क्षेत्र के विकास एवं उत्थान के लिये लोकसभा प्रत्याशी सांसद अनुराग शर्मा द्वारा किये गये विकास कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। जिससे झांसी-ललितपुर क्षेत्र से पुनः भाजपा प्रत्याशी विजय हो सके। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिमोहन सोनी, बालचंद्र राय, शिवम अग्रवाल, अनिल परोलकर, यशवंत परोलकर, सतेंद्र त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, संदीप जैन, मृदुल तिवारी, विजय दुबे, नंदराम कुशवाहा, रजनीश शर्मा, मुकेश नायक, रामकिशुन पाल, किस्सू नेता, वीरेंद्र कुशवाहा, अर्जुन, विशाल सोनी, संदीप बिरथरे, श्यामचरण विरथरे, जाहर सिंह यादव, बृजेश जैन, गजेंद्र साहू, सौरभ पाठक, बिक्कू अगरिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार