संदेश

भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से ललितपुर में बच्ची समेत तीन लोग झुलसे

चित्र
ललितपुर में देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से एक 4 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की देर रात अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा और बारिश से कई इलाकों की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिरी है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्ची समेत तीन लोग झुलसे है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओ व राजनेताओं ने माल्यार्पण किया

चित्र
जनपद जालौन के उरई में अम्बेडकर जयंती पर अंबेडकर चैराहे पर लगी अंबेडकर जी की मूर्ति पर जिले के सभी सामाजिक कार्य कर्ताओ व राजनेताओं ने माल्यार्पण किया साथ ही पुलिस प्रसाशन भी कड़ी निगरानी में दिखता नजर आया अम्बेडकर जयंती को जिले में पवित्र पर्व की तरह मनाया जाता है

झांसी मीडिया क्लब में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

चित्र
पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखते हुए एकता पर बल दिया कार्यक्रम का आयोजन  झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, भारतीय मीडिया संघ के उपाध्यक्ष सुल्तान आब्दी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया - पंकज कुमार ‘भारती’ ब्यूरो चीफ, झांसी मंडल झांसी मीडिया क्लब के तत्वाधान में क्लब का वार्षिक होली मिलन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली, नव संवत्सर एवं ईद की बधाइयां दी। सभी पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखते हुए एकता पर बल दिया। सीपरी बाजार स्थित एक स्थानीय विवाह घर में झांसी मीडिया क्लब का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिव अंकित नटराज कानपुर दल ने अपने साथी कलाकारों के साथ शिव तांडव, मथुरा वृंदावन की होली समेत अनेकों भक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित कराया। इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकारों ने एकता पर बल दिया। कार्यक्रम का आयोजन  झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, भारतीय मीडिया संघ के उपाध्यक्ष सुल्तान आब्दी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान व

विवाह समारोह में मतदान जागरूकता की शपथ ली

चित्र
  जलगांव तालुका के म्हसवड में एक विवाह समारोह में शपथ दिलाकर मतदान के लिए जनजागरण किया गया। रमेश आनंद चिंचोर के पुत्र जिग्नेश और मोहन शंकर कनखरे की सुकन्या चिन्मयी का शुभ विवाह म्हसावद, जिला जलगांव में हुआ। ये शादी इस अवसर पर थेपड़े विद्यालय म्हसवद की ओर से श्री योगराज चिंचोर ने स्वीप गतिविधि के तहत मतदान की शपथ दिलाई। उनके साथ दूल्हा-दुल्हन, उपस्थित सभी वरहदी मंडलियों, ग्रामीणों ने शपथ ली और मतदान के पवित्र अधिकार का प्रयोग करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर थेपड़े विद्यालय के प्राचार्य श्री पीडी चैधरी, उप प्राचार्य जीडी बच्चाओ, सीएम राजपूत, पीपी मगरे, खेल शिक्षक राहुल गिरासे एवं समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित था।

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को सहारनपुर ये संदेश दिया?

चित्र
सहारनपुर में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। इससे विपक्ष में बौखलाहट है। इस बार 400 से अधिक सीटें भाजपा जीतने जा रही हैं। भाजपा कार्यालय पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव संचालन समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर प्रत्येक बूथ को जीतें।

राजाजीपुरम में नवनिर्मित सी.एम.एस. प्राइमरी ब्लाक का भव्य उद्घाटन

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस लखनऊ में प्राइमरी छात्रों के लिए विशेष रूप से नवनिर्मित प्राइमरी ब्लाक का उद्घाटन आज सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने किया। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों ने गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज करायी।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों हेतु विशेष रूप से निर्मित प्राइमरी ब्लाक के निर्माण हेतु सी.एम.एस. प्रबन्धन को धन्यवाद दिया। सी.एम.एस. राजाजीपुरम का यह नवनिर्मित ब्लाक प्राइमरी कक्षाओं के नन्हें-मुन्हें छात्रों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से विशेष रूप से निर्मित किया गया है, जिसमें अति-आधुनिक शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता के साथ ही इस नवनिर्मित प्राइमरी ब्लाक में कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं जिनमें आधुनिक कम्प्यूटर प्रयोगशाला, बड़े-बड़े हवादार क्लासरूम, नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए प्ले एरिया, प्रत्येक कक्षा में इण्टरएक्टिव व्हाइट बोर्ड आदि प्रमुख हैं इस अवसर पर अपने संबोधन में सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किं

तन्मय पाण्डेय को 1,20,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस लखनऊ के छात्र तन्मय पाण्डेय को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की ट्रांसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी द्वारा 1,20,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। तन्मय को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. छात्र ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने तन्मय की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यात