संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संरक्षा सेमिनार का आयोजन

चित्र
वर्क साइट सेफ्टी विषय पर संरक्षा सेमिनार का हुआ आयोजन, डीआरएम ने पढ़ाया संरक्षा का पाठ - राजेन्द्र कुमार जनपद झांसी में विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर झांसी मंडल में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। रेलवे वर्कशाप के आडिटोरियम में वर्क साइट सेफ्टी विषय पर आधारित संरक्षा सेमिनार का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रेलवे ठेकेदार एवं कर्मचारियों सहित  लगभग 180 कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे कर्मचारियों एवं रेलवे ठेकेदारों को संरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु काउंसलिंग की। सेमिनार को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा, हमें किसी भी मौके पर संरक्षा का साथ नहीं छोड़ना है, उसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, रेलवे के संरक्षा नियमों का यदि शत-प्रतिशत पालन किया जाए तो किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना ही नहीं रह जाती। उन्होंने कर्मचारियों से कहा, कभी भी अति आत्मविश्वास के साथ कार्य ना करें। हेलमेट और जैकेट हमेशा पहनकर रखें। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (...

दादा साहेब फाल्के आजीवन चलचित्र सेवा सम्मान-2025

चित्र
पद्मश्री साहित्यकार डा. विद्या विंदु सिंह ने सम्मान प्रदान किया  - विशेष संवाददाता फिल्म एण्ड टीवी अकादमी उत्तर प्रदेश के रजत जयंती वर्ष आयोजन में सुविख्यात फिल्म व रंगमंच अभिनेता डा. अनिल रस्तोगी और वरिष्ठ समीक्षक राजवीर रतन को साहित्यकार पद्मश्री डा. विद्या विंदु सिंह, श्री गिरीश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ व फिल्मकार सुनील बत्ता ने अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्न इत्यादि देकर दादा साहेब फाल्के आजीवन चलचित्र सेवा सम्मान-2025 से अलंकृत किया। भारतीय सिनेमा के पितामह की 155वीं जयंती के उपलक्ष्य में यहां यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में आयोजित अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि साहित्यकार पद्मश्री डा. विद्या विंदु सिंह व श्री गिरीश चंद्र मिश्रा उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने दादा साहेब फाल्के की फिल्म बनाने की जीवटता की चर्चा के संग अकादमी के आयोजन को सराहा।  उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि प्रदेश में फिल्म सम्बंधित निर्माण आदि सभी तरह की गतिविधियों को उचित माहौल और प्रोत्...

विधि-विधान से भगवान परशुराम के मूर्ति की हुई स्थापना

चित्र
भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना से यह गांव धन्य होगा: महेन्द्र पाण्डेय  - सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र जनपद सोनभद्र में अक्षय तृतीया के अवसर पर सदर विकास खंड के तरावां गांव, सोनभद्र में विधि-विधान से भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना की गई। मौके पर मौजूद बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र पांडेय ने अन्य अतिथियों के साथ भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम की पूजा-अर्चना किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि श्रीरामपुरी नाम से मशहूर तरावां गांव के लोग हमेशा से राष्ट्रवाद की सोच का साथ दिया है। सामाजिक, राजनीतिक दोनों गतिविधियों में यहां के लोगों की बड़ी भूमिका रही है। भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना से यह गांव धन्य होगा। बाद उन्होंने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि आतंकवाद को हमेशा के लिए खत्म करना है, तो उसके लिए भगवान परशुराम के आदर्शो का अनुसरण करना होगा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी भगवान परशुराम के आदर्शो का अनुसरण करते हुए आतंकवाद के सर्वनाश का संकल्प लिया है।...