शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
उत्तर प्रदेश के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन व प्रभारी मंत्री जनपद नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने दैवी आपदा के अन्तर्गत आकाशीय बिजली गिरने से लालगंज, रायबरेली स्थित ग्राम सेम्बसी गये। जहां उन्होंने शोक सतप्त परिजनों से मुलाकात कर सवेदनाए प्रकट की। चिरई का पुरवा मजरे सेम्बसी की 55 वर्षीय महिला बुधना पत्नी लक्ष्मी शंकर जो खेतों में गाय चरा रही थी आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गई, इसी प्रकार ग्राम सातनपुर रामहर्ष की पुत्री विनीता सिंह आयु लगभग 13 वर्षीय जो अपने घर की छत पर कार्य कर रही थी आकशीय बिजली गिरने से जलकर घायल हो गई थी। बुधना व विनीता दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया। प्रत्येक मृतका के आश्रित/परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता का स्वीकृत पत्र प्रदान किया। प्रभारी मंत्री नन्दी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जनों के सुख दुःख में साथ है। प्रभारी मंत्री जिला अस्पताल भी गये जहां 4 घायल हुए थे जिसमें अपना इलाज कराकर दो ठीक होकर घर चले गये। 2 घायलों जो अस्पताल में भर्ती है उन्हें देखा