संदेश

सेवा में ही जीवन का आनन्द निहित है

चित्र
सेवा में ही जीवन का आनन्द निहित है। सेवा परमोधर्म है और यही आत्मा को परमात्मा से मिलाने को सर्वश्रेष्ठ साधन है। यह विचार हैं सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका एवं बहाई अनुयायी डा. भारती गाँधी के, जो आज यहाँ सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर आॅडिटोरियम, लखनऊ में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोल रहीं थी। आगे बोलते हुए डा. (श्रीमती) गाँधी ने कहा कि शान्ति से ही शान्ति आती है। हम सब एक होकर आपसी भेदभाव मिटाकर मानवता की सेवा करें और भलाई का कार्य करें, तभी शान्ति की स्थापना हो सकती है। उन्होंने कहा कि विश्व शान्ति लाने में महिलाओं को विशेष रूप से आगे आना चाहिए व मानव जाति को करुणा, दया, प्रेम व सत्य का मार्ग दिखाना चाहिए। विश्व एकता सत्संग में आज कई वक्ताओं ने अपने सारगर्भित विचार रखे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मानवता की सेवा करने में जो संतोष व सुख मिलता है वह किसी और कार्य में नहीं। अन्त में सत्संग की संयोजिका श्रीमती वंदना गौड़ ने सभी को धन्यवाद दिया।

गणित ओलम्पियाड

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस), लखनऊ के कक्षा 7 के मेधावी छात्र अक्षत यादव ने इण्टर-कैम्पस एलीमेन्ट्री मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यह प्रतियोगिता छात्रों की गणितीय प्रतिभा को परखने, उसे और अधिक विकसित करने एवं छात्रों को लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एण्ड इनोवेशन विंग के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पसों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत इण्डिविजुअल कान्टेस्ट में अक्षत ने अपने गणित ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर सर्वाधिक अंक अर्जित किया। विदित हो कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने व उनके ज्ञान व प्रतिभा को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु विशेष रूप से प्रयत्नशील है। यही कारण है कि शिक्षा के क्षेत्र में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल नये-नये कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं और सिर्फ देश में नहीं अपितु विदेशों में भ

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांची गई हजारों लोगों की सेहत

चित्र
'दीन सबन्ह को लखत हैं, दीनहिं लखै न कोय। जो रहीम दीनहिं लखै, दीनबन्धु सम होय।।'  वास्तव में ऐसे कम लोग हैं जो दीन दुखियों की पीड़ा पर द्रवित होते हैं। जो गरीबों निराश्रितों की मदद के लिए तत्पर होते हैं वे न केवल समाज सेवा का भेश बनाने वालों के लिए एक आदर्श बनते हैं बल्कि पीड़ितों के लिए परमात्मा के अवतार जैसे साबित होते हैं। समाज में अपनी सेवाओं के माध्यम से लोकप्रियता के पायदान चढने वाले विकास कंस्ट्रक्शन कम्पनी के एमडी व युवा समाजसेवी विकास सिंह जिले में ऐसी ही एक शख्शियत बन चुके हैं जो गरीबों, निराश्रितों व असहायों की पीड़ा पर द्रवित होकर तन, मन और धन से उनकी सेवा कर रहे हैं। विकास सिंह द्वारा लगवाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में भाग लेने वाले जिले के नामचीन चिकित्सकों व डलमऊ विकास क्षेत्र, रायबरेली में साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने तथा विभिन्न क्षेत्रों में जनसेवा करने वाले सैकड़ों लोगों का सम्मान भी विकास सिंह के द्वारा किया गया। उपेक्षा का दंश झेल रहे समाज के असहाय व निराश्रित गरीबों की निःस्वार्थ सेवा में सतत् संलग्न युवा समाजसे

बंसल इलेवन ने जीत का सिलसिला रखा बरकरार

चित्र
रायबरेली बिगबैश टी-20 क्रिकेट लीग के नौंवे दिन पहला मैच कृष्णा नाइट राइडर्स व रायबरेली राॅयल्स के बीच खेला गया, जिसमें टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा नाइट राइडर्स की टीम ने धनन्जय सिंह के 85 रन व अभिषेक यादव के 56 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 236 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाये। रायबरेली राॅयल्स की ओर से गेंदबाजी में उत्तम तिवारी ने 3 विकेट व मो0 नाजिम, आयुष यादव ने 1-1 विकेट झटके। जवाब में उतरी रायबरेली राॅयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। रायबरेली राॅयल्स की ओर से बल्लेबाजी में कुनाल नागर ने 56 व आयुष सिंह ने 14 रन बनाये। जबकि कृष्णा नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी में धनन्जय सिंह ने 2 व शमशुल हुदा, प्रियान्शु यादव, शाहिल सिंह, उज्ज्वल मिश्रा, सिविल रावत ने 1-1 विकेट झटके। इस तरह से खेले गये इस मैच में कृष्णा नाइट राइडर्स ने रायबरेली राॅयल्स को 145 रनों से शिकस्त दी। इस मैच में मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार धनन्जय सिंह को वरिष्ठ समाजसेवी डब्लू सिंह द्वारा दिया गया।   दूसरा मैच भारत फाइटर्स व बंसल इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर

जनपद शान्ति, अमनचैन प्रिय रहा है आगे भी कायम रहेगा

चित्र
रायबरेली। महिला थाना प्रभारी संतोष सिंह ने महिला पुलिस कर्मियों को सरकार द्वारा जारी नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सीएए) कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है। भारत के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों का नागरिकता संशोधन अधिनियम से कोई अहित नहीं है। नागरिकता संशोधन अधिनियम से देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू, मुसलमान आदि को प्रभावित नहीं करेगा। इस अधिनियम के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से आए हिन्दू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म को मानने वाले शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जायेगी जो 31 दिसम्बर 2014 से पूर्व ही भारत में रह रहे हों तथा जो केवल इन तीन देशों से धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए हों। अभी तक भारतीय नागरिकता लेने के लिए 11 साल भारत में रहना अनिवार्य था। यह कानून केवल उन लोगों के लिए है, जिन्होंने वर्षो से बाहर उत्पीड़न का सामना किया और उनके पास भारत आने के अलावा और कोई जगह नह

जनपदवासी भाईचारे तहजीब अमनचैन प्रिय है

रायबरेली जनपदवासियों को सौहार्द्र, तहजीब भाईचारा पसंद है जनपद के कई आमजनों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 सीएए के बारे जाना तथा उसकी प्रतिया ली प्राप्त की तथा कहा कि जनपद वासियों में भाईचारा अमनचैन सप्रादायिक सौहार्द्र बना रहा है। यह अनिधिनियम सिर्फ नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है। भारत के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों का नागरिकता संशोधन अधिनियम से कोई अहित नहीं है। नागरिकता संशोधन अधिनियम से देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू, मुसलमान आदि को प्रभावित नहीं करेगा। इस अधिनियम के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से आए हिन्दू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म को मानने वाले शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जायेगी जो 31 दिसम्बर 2014 से पूर्व ही भारत में रह रहे हों तथा जो केवल इन तीन देशों से धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए हों। अभी तक भारतीय नागरिकता लेने के लिए 11 साल भारत में रहना अनिवार्य था। यह कानून केवल उन लोगों के लिए है, जिन्होंने वर्षो से बाह

सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम के साथ ही वायरलेस सेट को रखे सक्रिय

चित्र
जिलाधिकारी, रायबरेली शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने विगत देर रात्रि बचत भवन के सभागार में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की अध्यक्षता करते हुए ड्यूटी पर तैनात सभी सेक्टर मजिस्टेªट, जोनल मजिस्टेªट तथा पुलिस अधिकारी की बैठक करते हुए निर्देश दिये कि जनपद में भ्रमण के दौरान स्वयं की सुरक्षा हेतु सुरक्षा नियंत्रण उपकरण बाडी प्रोटेक्टर, हेल्मेट व डंडा वायरलेस सेट पूरी तरह से लैस रहे के साथ ही सक्रिय रहें। क्षेत्र में अनावश्यक रूप से भीड़ को इक्ट्ठा न होने देना लोगों को समझाना तथा न मानने पर निरोधात्मक कार्यवाही नियामानुसार सुनिश्चित करें। कही पर रास्ते व क्षेत्र में बिल्डींग मटेरियल ईट, पत्थर, सरिया आदि निर्माण सामग्री एकत्र हो तो उसे तत्काल हटवाये। कही पर अवैध रूप से अनावश्यक वाहन को न खड़ा किया जाये। जन सामान्य से शहर के बुद्धजीवियों जनपदवासियों से शान्ति व सौहार्दपूर्ण अफवाह पर ध्यान न देने के साथ ही पूर्व के भांति भाईचारे संप्रादायिक सौहार्द्र को बनाये रखे की अपील निरन्तर करते रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर लोगों को गुमराह किय