संदेश

बिगबैश टी-20 क्रिकेट लीग सेमीफाइनल मैच

चित्र
रायबरेली। वरिष्ठ समाजसेवी डब्लू सिंह द्वारा आयोजित रायबरेली बिगबैश टी-20 क्रिकेट लीग में पहला सेमीफाइनल मैच के.एन. स्पोर्टिंग व बंसल इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए के.एन. स्पोर्टिंग की टीम ने विवेक यादव के 30 रन, अभिषेक शुक्ला के 29 रन व गौरव पाठक के 28 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 158 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाये। बंसल इलेवन की ओर से गेंदबाजी में करन सिंह ने 4 विकेट व अभिषेक यादव ने 1 विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी बंसल इलेवन की टीम महज 11.5 ओवरों में 82 रन बनाकर आलआउट हो गयी। बंसल इलेवन की ओर से बल्लेबाजी में आकाश रावत व करन सिंह ने 22-22 रनों का योगदान दिया। जबकि के0एन0 स्पोर्टिंग की ओर से गेंदबाजी में गौरव पाठक ने 5 विकेट व नवनीत यादव ने 2 विकेट हासिल किये। इस तरह से खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में के0एन0 स्पोर्टिंग ने बंसल इलेवन को 76 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार गौरव पाठक को वरिष्ठ समाजसेवी डब्लू सिंह द्वारा दिया गया।   दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत फाइटर्स व कृष्णा नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें ट

मक्के के आटा लाभकारी होता है

चित्र
मक्के के आटा का प्रयोग घरों में रोटी बनाने के लिए किया जाता है। मक्के के आटा से बने व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। मक्के के आटा में फाइबर होता है साथ ही इसमें ग्लूटन नहीं होता है इसलिए इसका सेवन शरीर को डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है। जानें, मक्के के आटे का सेवन सेहत के लिए कैसे लाभकारी होता है। मक्के के आटे के सेहत लाभ आंखों को रखे हेल्दी:- मक्के के आटे में विटामिन ए और कैरोटिनॉइड पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए इसका सेवन आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है। एनीमिया से बचाए:- मक्के के आटे में आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से एनीमिया की समस्या पैदा नहीं होती है। मक्के के आटे का सेवन करने से खून की कमी नहीं होती है और शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर भी सही बना रहता है। कब्ज:- मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पहुंचता है, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रल का स्तर भी सामान्य बना रहता है। कब्ज की समस्या भी पैदा नहीं होती है। - गर्भवती महिलाओं को अपने आहार मे मक्का जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि इससे मां

अंबा प्रसाद सबसे युवा विधायक बनीं

चित्र
अंततः झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को पराजय का समाना करना पड़ा। इस पराजय से जहां कांग्रेस का संजीवनी मिली तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी को चिंतन करने के लिए विवस कर दिया। इस चुनाव में सबसे महात्वपूर्ण रहा कि झारखंड की बड़कागांव सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाली 27 साल की अंबा प्रसाद इस बार के चुनाव में सबसे युवा प्रत्याशी भी थीं और जाहिर तौर पर चुनाव जीतने के बाद वह सबसे युवा विधायक भी बन गई हैं। बड़कागांव अंबा प्रसाद के परिवार की परंपरागत सीट रही है, जहां पिछली बार उनकी मां चुनी गई थीं और उससे पहले उनके पिता ने यहां का प्रतिनिधित्व किया था। इसबार के चुनाव में अंबा ने आजसू पार्टी के रौशन लाल चैधरी को 31 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया है। बड़कागांव सीट पर 2014 के चुनाव में अंबा प्रसाद की मां निर्मला देवी ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। जबकि, 2009 में यहीं से उनके पिता योगेंद्र साव विजयी रहे थे और तब राज्य सरकार में कृषि मंत्री बनाए गए थे। इस सीट पर पहले पिता, फिर मां और अब खुद की जीत से साफ है कि यहां अंबा प्रसाद के परिवार का दबदबा रहा है। इस बार के चुनाव में अंबा के

6 जनवरी: कैफी आजमी जन्म शताब्दी समारोह

चित्र
इम्तियाज अहमद गाजी द्वारा संपादित और कैफी आजमी को समर्पित पुस्तक 'एहसास-ए-गजल' का विमोचन। इन 12 लोगों को कैफी आजमी सम्मानरू नजर कानपुरी (लखनऊ), हसनैन मस्तफाबादी (इलाहाबाद), खुर्शीद भारती (मिर्जापुर), रमोला रूथ लाल (इलाहाबाद), डाॅ. इम्तियाज समर (कुशीनगर), डाॅ. कमर आब्दी (इलाहाबाद), डा नीलिमा मिश्रा (इलाहाबाद), इश्क सुल्तानपुरी(अमेठी), डाॅ. सादिक देवबंदी (देवबंद), सुमन ढींगरा दुग्गल (इलाहाबाद), प्रिया श्रीवास्तव'दिव्य'(जालौन) और मन्नत मिश्रा (लखनऊ)। 17 फरवरी- गुफ्तगू द्वारा दोहा दिवस समारोह का आयोजन, इस दौरान फिल्म पटकथा लेखक संजय मासूम द्वारा 'गुफ्तगू' के दोहा विशेषांक का विमोचन और कवियों द्वारा दोहा पाठ। 9 मार्च- ऋतंधरा मिश्रा की पुस्तक 'आखिर मैं हूं कौन', रचना सक्सेना की पुस्तक 'किसकी रचना' और कुमारी निधि चैधरी की पुस्तक 'प्रेम विरह में आलोकित' का विमोचन। 9 जून - 'गुफ्तगू साहित्य समारोह-2019' का आयोजन, गुफ्तगू के महिला गजल विशेषांक का विमोचन और विभिन्न सम्मान सुभद्रा कुमारी चैहान सम्मान- इफ्फत जहरा रिजवी (सऊदी अरब), पूजा बहार (ने

ड्राइंग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) लखनऊ की कक्षा-7 की प्रतिभाशाली छात्रा सुषमा भारद्वाज ने अन्तर-विद्यालयी ड्राइंग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता इण्डियन काउन्सिल फाॅर एग्रीकल्चरल रिसर्च के तत्वावधान में आयोजित हुई जिसमें लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की इस मेधावी छात्रा ने रंग व ब्रुश के माध्यम से अपनी रचनात्मकता सोच व कलात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। सुषमा की बनाई कलाकृति ने निर्णायक मण्डल को अत्यधिक प्रभावित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत कर सम्मानित किया।   विदित हो कि सी.एम.एस. इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों क

व्यपारियों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर तत्काल निराकरण युद्धस्तर पर करें

चित्र
रायबरेली। व्यापार बन्धु व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है अधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को अंदेखी न करें व्यपारियों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर तत्काल निराकरण युद्धस्तर पर करें। व्यापार से जुड़ी हुई समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाये यदि समस्या का निराकरण जिलास्तर पर न हो उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में नियामनुसार रखकर कर उसका निराकरण कराये। यह निर्देश जिलाधिकारी, रायबरेली शुभ्रा सक्सेना व मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानन्द राय ने दिये है। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि व्यापारियों व आमजन से कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को जाने और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है। भारत के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों का नागरिकता संशोधन अधिनियम से कोई अहित नहीं है। नागरिकता संशोधन अधिनियम से देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू, मुसलमान आदि को

दो दिवसीय किसान गोष्ठी

चित्र
रायबरेली। दो दिवसीय किसान सम्मान दिवस/किसान मेले में आये प्रगतिशील किसान विश्वनाथ सिंह व जग्गी प्रसाद सिंह ने कृषि विविधिकरण खेती को बढ़ावा देने के साथ ही जैविक खेती करने पर भी बल देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों कृषि उत्पादकता बढे और उनकी आय को दुगना हो यह तभी सम्भव होगा जब किसान कृषि विविधिकरण तथा जैविक खेती के माध्यम से खेती करना होगा। रसायनिक खादो के प्रयोग से मुक्त होकर पुरानी परम्परा वाली जैविक खाद का प्रयोग करके खेती को आगे ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि शिमला मिर्च, आलू, टमाटर, प्याज, मटर आदि की खेती उनके द्वारा जैविक खेती का प्रयोग किया गया है। फसल अच्छी है जनपद में छोटी जोत के किसान ज्यादा है। जिन्हें कृषि विविधिकरण के माध्यम से फूलों, फल, सब्जियां आदि भी उपज करनी होगी। मंगलम लान, फिरोजगांधी में सबमिशन आॅन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एवं टेक्नालाॅजी के योजनान्तर्गत किसान सम्मान दिवस/किसान मेला व किसान गोष्ठी के दुसरे दिन का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। उन्होंने कहा कि उप कृषि निर्देशक एच0एन0 सिंह व जिला कृषि अधिकारी के