व्यपारियों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर तत्काल निराकरण युद्धस्तर पर करें

रायबरेली। व्यापार बन्धु व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है अधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को अंदेखी न करें व्यपारियों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर तत्काल निराकरण युद्धस्तर पर करें। व्यापार से जुड़ी हुई समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाये यदि समस्या का निराकरण जिलास्तर पर न हो उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में नियामनुसार रखकर कर उसका निराकरण कराये। यह निर्देश जिलाधिकारी, रायबरेली शुभ्रा सक्सेना व मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानन्द राय ने दिये है। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि व्यापारियों व आमजन से कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को जाने और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है। भारत के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों का नागरिकता संशोधन अधिनियम से कोई अहित नहीं है। नागरिकता संशोधन अधिनियम से देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू, मुसलमान आदि को प्रभावित नहीं करेगा। इस अधिनियम के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से आए हिन्दू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म को मानने वाले शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जायेगी जो 31 दिसम्बर 2014 से पूर्व ही भारत में रह रहे हों तथा जो केवल इन तीन देशों से धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए हों। अभी तक भारतीय नागरिकता लेने के लिए 11 साल भारत में रहना अनिवार्य था। यह कानून केवल उन लोगों के लिए है, जिन्होंने वर्षो से बाहर उत्पीड़न का सामना किया और उनके पास भारत आने के अलावा और कोई जगह नहीं है। 
 जिला व्यापार बन्धु की बचत भवन के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार व अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष को व्यापारियों ने शहर में आवारा पशुओं की तरफ व नालियों की सफाई की तरफ भी ध्यान आकर्षित कराया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने ईओ नगर पालिका व सीवीओं को उचित दिशा निर्देश करते हुए कार्यवाही करने को तत्काल करने को कहा साथ ही यह भी व्यापार बन्धु की बैठक में व्यापार से सम्बन्धित समस्याओं को रखा जाये। क्षेत्र में साफ-सफाई विद्युत आदि पर भी चर्चा हुई तथा साफ-सफाई, विद्युत सम्बन्धित कार्यो को दुरूस्त रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। बैठक में व्यापारियों ने सड़क/नाली निर्माण आदि प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा सम्बन्धित आधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पंचात/नगर पालिका परिषद को साफ-सफाई व्यवस्था पर ध्यान देनें के निर्देश दिये। नगर पालिका समस्त क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापारियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ;च्ड.ैल्डद्ध और राष्ट्रीय पेंशन योजना टेªडर्स की जानकारी के साथ ही आयोजित होने वाले विशेष कैम्पों की विस्तरित जानकारी दी और कहा कि विशेष कैम्पों का आयोजन विगत 23 से 30 दिसम्बर तक जनपद के निर्धारित स्थल समयवार व तिथिवार ब्लाक शहर में महत्वपूर्ण स्थलों पर आयोजित किये जा रहे है। इस मौके पर सूचना कार्यालय द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 सीएए का पम्पलेट सभी व्यापारियों बन्धु अधिकारियों तथा आमजन को भी वितरित किये।
 बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानन्द राय, उपायुक्त वार्णिज्यकर एस0एम0 पाण्डेय, सूचना प्रमोद कुमार, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, व्यापारी बन्धु अवतार सिंह छाबड़ा, अख्तर अंसारी, अतुल गुप्ता, महेन्द्र अग्रवाल, स्नेहलता त्रिवेदी के सदस्य आदि सहित बड़ी संख्या में व्


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी