संदेश

मेट्रोमोनियल एस्ट्रोलाजी वाइफ आर लाइफ पार्टनर

चित्र
- डी. एस. परिहार इस अजीबो-गरीब और अटपटे शीर्षक वाले और विचित्र विषय पर लेख लिखने का कारण गत दिनों में कार्यालय मे कुछ अजीब सी वैवाहिक समस्याओं से पीड़ित लोगों का आना था तथा कुछ अविवाहित युवक युवतियों का अपनी परिवारिक, आर्थिक, कैरियर और मानसिक स्थितियों के आधार पर भावी वैवाहिक जीवन के बारे में सलाह मांगना, साथ ही विवाह पूर्व लड़के-लड़कियों का शादी को लेकर अपने माता-पिता से गंभीर मतभेद हो जाना प्रमुख कारण है। दरअसल बदलती सभ्यता के दौर में देश मे भारी नई आर्थिक, पारिवारिक, समाजिक परिस्थितियों का जन्म हुआ जिनको नई पीढी और पुरानी पीढ़ी दोनों ही पूर्ण रूप से समझने में नाकाम रहे जिनके कारण नवयुवको युवतियों को अपना जीवन साथी खोजने तथा माता-पिता को दामाद और बहू खोजने मे भारी समस्या हो रही है लोग वाइफ आर लाइफ पार्टनर के अन्तर को समझने मे नाकाम रहे। यह लोग जिस सोच के आधार पर अपना जीवन साथी खोजते है विवाह के बाद उनको ठीक उससे विपरीत परिस्थितियों का सामना करता है जिससे पति-पत्नी के बीच तलाक और सास-बहू के झगड़े और दोनों परिवार के मध्य झगड़े, मुकदमे और एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ लग जाती है। थाना-कचहरी

कलात्मक क्षमता व कम्प्यूटर कौशल का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

चित्र
सिटी   मोन्टेसरी   स्कूल ,  राजेन्द्र   नगर  ( प्रथम   कैम्पस )  लखनऊ   द्वारा   आयोजित   चार   दिवसीय   अन्तर्राष्ट्रीय   कम्प्यूटर   ओलम्पियाड  ‘ कोफास -2022’  के   दूसरे   दिन   आज   नेपाल ,  थाईलैण्ड   व   देश   के   विभिन्न   प्रान्तों   से   बाल   वैज्ञानिकों   ने   विभिन्न   रोचक   व   ज्ञानवर्धक   प्रतियोगिताओं   में   न   सिर्फ   अपने   ज्ञान - विज्ञान   का   लोहा   मनवाया   अपितु   एक - दूसरे   के   साथ   अपने   विचारों   को   भी   साझा   करते   हुए   विभिन्न   देशों   की   संस्कृति   व   सभ्यता   से   भी   रूबरू   हुए।   इस   अन्तर्राष्ट्रीय   कम्प्यूटर   ओलम्पियाड   के   दूसरे   दिन   आज   देश - विदेश   के   प्रतिभागी   छात्रों   ने   कोलेसियम  ( ड्रामा ),  क्रिएटर्स  ( फ्लायर   डिजाइनिंग ),  रेन्डीशन  ( पेपर   प्रजेन्टेशन ),  फूटेज  ( फिल्म / प्रजेन्टेशन )  आदि   प्रतियोगिताओं   में   अभूतपूर्व   कलात्मक   क्षमता   व   कम्प्यूटर   कौशल   का   प्रदर्शन   कर   दर्शकों   के   साथ   ही   साथ   निर्णायकों   को   भी   आश्चर्यचकित   कर   दिया।   क्रिएटर्स  ( फ्लायर   डिजाइनिंग ) 

संविधान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
 विश्व दलित परिषद द्वारा रायबरेली 73वें संविधान दिवस के अवसर संविधान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन बहुजन समाज के प्रेरणा स्थल बाबा साहब डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बहुजन चिंतक श्री विमल किशोर सबरा पूर्व प्रत्याशी हरचंदपुर विधान सभा एवं विशिष्ट वक्ता महासचिव डा.  अम्बेडकर बुद्ध विहार बालापुर श्री राम औतार जी ने संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकारों की विस्तृत चर्चा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में संविधान की भूमिका पर व्यापक प्रकाश डाला। इस अवसर राम निवास गौतम, आशीष गौतम, एडवोकेट सोनू वर्मा, प्रदीप यादव जी ने भी समाज को संगठित एंव भारतीय संविधान को सुरक्षित रखने पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आये सैकड़ो बहुजन वादी धम्म उपासक-उपासिकाओं ने बाबा साहब डा. अम्बेडकर को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर बच्चों को शिक्षित करने एव समाज को नशा मुक्त, अंधविश्वास पाखंडवाद से दूर रहने का संकल्प लिया।

वार्षिक अभिभावक दिवस समारोह भव्य आयोजन

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) लखनऊ द्वारा ‘एनुअल पैरेन्ट्स डे’ समारोह आज सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में बड़ी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारम्भ सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. गाँधी ने कहा कि परिवार व स्कूल के प्रेममय व ईश्वरमय वातावरण में बच्चों का विकास बहुत संतुलित एवं तेजी से होता है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में बहुत मददगार होते हैं। इस शानदार समारोह में सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस के छात्रों ने विश्व शान्ति एवं ईश्वरीय एकता का सन्देश देती ‘सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना’ के प्रस्तुतिकरण से सभी के हृदयों को प्रभु प्रेम से सराबोर कर दिया। रंग-बिरंगी पोशाकों में हँसते-गाते एवं जीवन का उल्लास बिखरते छात्रों ने एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं तालियों की गड़गड़ाहट से सम्पूर्ण आॅडिटोरियम गूँज उठा। समूह गान, प्रार्थना नृत्य, एरोबिक्स, कव्वाली, योगा, शाष्त्रीय नृत्य,

कोफास-2022 का उद्घाटन

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल , राजेन्द्र नगर ( प्रथम कैम्पस ) लखनऊ द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलम्पियाड ‘ कोफास -2022’ का भव्य उद्घाटन आज सायं सी . एम . एस . कानपुर रोड ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री दया शंकर सिंह , राज्यमंत्री ( स्वतन्त्र प्रभार ), परिवहन , उ . प्र . ने दीप प्रज्वलित कर अन्तर्राष्ट्रीय कोफास -2022 का विधिवत् उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में देश - विदेश से पधारे बाल वैज्ञानिकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दया शंकर सिंह , राज्यमंत्री ( स्वतन्त्र प्रभार ), परिवहन , उ . प्र . ने कहा कि कम्प्यूटर एवं विज्ञान को सभी क्षेत्रों में अपनाने की आवश्यकता है , तभी हम विश्व के साथ मिलकर आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने छात्रों को विज्ञान का उपयोग मानवता की भलाई के लिए करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि कोफास जैसे आयोजनों से भावी वैज्ञानिकों को अपनी प्रतिभा को विकसित करने का पूरा लाभ उठाना चाहिए। सी . एम . एस . संस्थापक व प्रख

पराली न जलाने की दी सलाह

चित्र
जिलाधिकारी रायबरेली श्रीमती माला श्रीवास्तव के निर्देश पर आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रीमती अंकिता जैन ग्राम विशुनपुर पहुंचीं और स्थानीय किसानों के साथ पराली न जलने के सम्बन्ध में वार्ता की। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने तथा पराली से खाद बनाने की प्रक्रिया को बताया और कहा कि पराली जलाकर पर्यावरण हानि तथा अर्थदण्ड से बचने की सलाह दी। किसानों से वार्ता के दौरान उपजिलाधिकारी/तहसीलदार महराजगंज, खंड विकास अधिकारी बछरांवा, नायब तहसीलदार बछरांवा, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम सचिव, कृषि विभाग के अधिकारियों, ग्राम प्रधान एवं बड़े छोटे किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर ज्वाइट मजिस्ट्रेट श्रीमती आंकिता जैन द्वारा किसानों को पराली जलाने से पर्यावरण एवं मृदा को होने वाली हानि के बारे में बताया गया, साथ ही यह भी बताया गया कि कैसे पराली जलाने से मृदा की उर्वरता घट जाती है और उसे बढ़ाने के लिए उर्वरक का अधिक प्रयोग करना पड़ता है, जिससे लागत बढ़ती है। वार्ता के दौरान पराली जलाने पर होने वाली दंडात्मक कार्यवाही के बारे में राजस्व विभाग द्वारा किसानों को सूचित किया गया। ज्वाइट मजिस्ट्रेट श्रीमती

कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्य की शपथ दिलाई गई

चित्र
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली श्री अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में आज पूर्वाहन 11 बजे संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय, रायबरेली में माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्य की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से विधिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। शपथ दिलाने के उपरांत माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा संविधान दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि आज का दिन सभी भारतवासियों के लिए अत्यंत गर्व का दिन है सभी भारतवासियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन इस प्रकार से करना चाहिए कि भारत को अग्रणी देश बनाया जा सके। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। विधिक संगोष्ठी में प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश पंकज जायसवाल, द्वितीय अपर जनपद न्यायाधीश त्रिपुरारी मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिनव जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) पूजा मिश्रा,