संदेश

इण्टरनेशनल एबेकस प्रतियोगिता में आरोही एवं शौर्य ने जीता गोल्ड मेडल

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस लखनऊ के मेधावी छात्रों आरोही सिंह एवं शौर्य प्रताप सिंह ने इण्टरनेशनल एबेकस कम्पटीशन में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित ब्रेनोब्रेनफेस्ट-2024 के अन्तर्गत आयोजित हुई।सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में कई देशों के प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अयोध्या रोड कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने एबाकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। आयोजकों ने इन प्रतिभाशाली छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर

कुआं में डूबने से किशोर की मौत

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति जनपद झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के मढिया महादेव मंदिर के पीछे बने कुआं में दो किशोर डूब गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास तेज कर दिया है। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड और गोताखोरों ने एक किशोर को बाहर निकाल लिया और उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वही दूसरे की कुआं में तलाश की जा रही। कुआं काफी गहरा है जिसका पकना खाली कराया जा रहा है। वही लापता किशोर के परिजनों ने कचेहरी से गोविंद चैराहा जाने वाले मार्ग को बंद कर सड़क पर बैठ गए है।  जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के छनियापुरा मोहल्ला निवासी दो किशोर आसिफ और कामरान अपने साथियों के साथ झोंकन बाग मढिया महादेव मंदिर के पीछे बने कुआं में नहाने गए थे। तभी दोनों युवक कुआं के गहरे पानी में डूब गए। पानी में डूबने पर दोनों ने शोर मचाया। जिस पर उनके साथियों ने आस-पास के लोगों को सूचना देकर कुआं में फंसे दोनों किशोरों को बाहर निकालने की गुहार लगाई। जिस पर मौके पर पहुंचे दर्जनों लोगों ने

किसान पाठशाला का आयोजन

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति जिलाधिकारी झांसी अविनाश कुमार ने झांसी जनपद के किसानों से कहा कि खरीफ किसान पाठशाला का आयोजन समस्त 496 ग्राम पंचायतों में हो रहा है। उन्होंने कृषकों से अपील करते हुए कहा, अधिक से अधिक किसान उक्त पाठशाला में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने किसानों को सलाह देते हुए कहा, किसानों की आय बढ़ाने और खेती-किसानी की लागत कम करने के प्रयासों में खरीफ किसान पाठशाला की महती भूमिका है, पाठशाला में किसानों को नई-नई तकनीकी की जानकारी देते हुए खेती को आसान किए जाने पर विस्तृत चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा, पाठशाला में की जा रही चर्चा में प्रतिभाग करते हुए प्राप्त जानकारियों से किसान खेती कार्य में सुधार के साथ ही उत्पादकता में बढ़ोतरी कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विकासखंड चिरगांव के ग्राम बिठरी में खरीफ किसान पाठशाला के दौरान जिला कृषि अधिकारी के.के. सिंह ने मोटा अनाज की खेती को प्रोत्साहन देते हुए किसानों को मोटे अनाज की खेती का जनपद में दायरा बढ़ाने और उससे दूर होने वाली बीमारियों की जानकारियां दी। उन्होंने सम्बोधित करते हुए क

चित्रकूट के विकास पर ग्रहण

चित्र
पिछले चुनाव में विधानसभा तो इस चुनाव में लोकसभा की सीट गई सपा के पास 2014 व 2019 में भाजपा ने जीती थी लोकसभा की सीट  - संदीप रिछारिया समाजवादी पार्टी के पीडीए के फार्मूले की भेंट धर्मनगरियां चढ़ गई। जन्मभूमि अयोध्या हो या फिर श्रीरामजी की कर्मभूमि चित्रकूट दोनों ही स्थानों पर अब मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश सिंह यादव का परचम लहरा रहा हैं। चित्रकूट में तो पहले विधान सभा और अब लोक सभा सीट समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी से छीन ली है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि जब संसद और विधान सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले विपक्षी पार्टी के हों तो चित्रकूट कारीडोर का क्या होगा? लोगों की मानें तो एक बार फिर चित्रकूट का विकास अधर में तटकता प्रतीत हो रहा हैं? गौरतलब है कि कुछ दस साल पहले यहां पर राजनीति की दशा कुछ इस तरह थी कि यहां पर विकास की दिशा कभी तय ही नही हो सकी। इसका कारण सपा और बसपा के विधायक और सांसद जीतना रहा। उसके भी पहले की बात करें तो यहां पर भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी का बोलबाला रहा करता था, सांसद व विधायक भी उसी पार्टी के जीता करते थे। जिसके कारण यहां पर विकास की बात करना बेमानी हुआ

दान कई तरह के होते हैं, लेकिन रक्तदान सर्वश्रेष्ठ माना जाता है: पूजा रायकवार

चित्र
अपने जीवन में लोगों को रक्तदान जैसे पुण्य काम करते रहना चाहिए रक्तदान किये जाने से कई जिंदगियां को बचाया जा सकता हैः पूजा रायकवार  जय अम्बे रक्तदान समिति ललितपुर की तरफ से एडवोकेट कुमारी पूजा रायकवार ग्राम प्रधान तुर्का ब्लाक बार ने किया अपने जन्मदिन पर किया पहली बार रक्तदान - राजेन्द्र जैन, ब्यूरो चीफ बुन्देलखण्ड रक्तदान श्रेष्ठदान व श्रेष्ठ कर्म है और प्रत्येक इंसान को इंसानियत की खातिर अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इंसान द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के प्राणों की रक्षा करता है और इससे ज्यादा सुकून की बात किसी रक्तदाता के लिए नहीं हो सकती।  रक्तदान करने वाले भगवान तो नहीं पर महान जरूर होते है।  रक्त का अर्थ है खून या लहू।  दान का अर्थ है दूसरों को देना।  इसलिए रक्तदान का अर्थ हुआ खून को देना। दान कई तरह के होते हैं। जैसे अन्नदान, कन्यादान, श्रमदान, नेत्रदान आदि। इनमें रक्तदान सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। कारण यह है कि दिये हुए रक्त से एक घायल या रक्तहीन बीमार व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। रक्तहीन आदमी का जीवन भाररूप होता है। इसलिए हम रक्तदान को सर्वश्रेष्ठ दा

शूटिंग प्रतियोगिता में सुन्दरम को प्रथम पुरस्कार

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस लखनऊ के प्रतिभाशाली छात्र सुन्दरम सिंह ने जोनल स्तरीय अन्तर-विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता काउन्सिल फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें सुन्दरम सिंह ने 10 मीटर की पीप साइट एअर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस होनहार शूटर ने शूटिंग के तकनीकी ज्ञान के अलावा लक्ष्य साधने की क्षमता, ब्रेथ कन्ट्रोल, मूवमेन्ट कन्ट्रोल एवं ट्रिगर कन्ट्रोल क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया, साथ ही अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल व दमखम के बलबूते राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सुन्दरम के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रो

हिबा फातिमा को 1,16,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस लखनऊ की छात्रा हिबा फातिमा को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की हॉफस्ट्रा यूनिवर्सिटी द्वारा 1,16,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। हिबा को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. छात्रा ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने हिबा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनड