कुआं में डूबने से किशोर की मौत

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति

जनपद झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के मढिया महादेव मंदिर के पीछे बने कुआं में दो किशोर डूब गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास तेज कर दिया है। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड और गोताखोरों ने एक किशोर को बाहर निकाल लिया और उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वही दूसरे की कुआं में तलाश की जा रही। कुआं काफी गहरा है जिसका पकना खाली कराया जा रहा है। वही लापता किशोर के परिजनों ने कचेहरी से गोविंद चैराहा जाने वाले मार्ग को बंद कर सड़क पर बैठ गए है। 

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के छनियापुरा मोहल्ला निवासी दो किशोर आसिफ और कामरान अपने साथियों के साथ झोंकन बाग मढिया महादेव मंदिर के पीछे बने कुआं में नहाने गए थे। तभी दोनों युवक कुआं के गहरे पानी में डूब गए। पानी में डूबने पर दोनों ने शोर मचाया। जिस पर उनके साथियों ने आस-पास के लोगों को सूचना देकर कुआं में फंसे दोनों किशोरों को बाहर निकालने की गुहार लगाई। जिस पर मौके पर पहुंचे दर्जनों लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर दोनों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी। जिसमे एक किशोर आसिफ को बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई। वही पुलिस की टीम फायर बिग्रेड और गोताखोर किशोर के दूसरे साथी कामरान की कुआं के गहरे पानी में तलाश कर रहे है। काफी मशक्कत के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। अब पुलिस की टीमें कुआं का पानी खाली कराने का प्रयास कर रही है। इधर कुआ में लापता किशोर के परिजनों ने गोविंद चैराहा से कचेहरी चैराहा जाने वाले मार्ग को अवरूद्ध कर दिया है। उन्होंने कामरान को जल्द कुआं से बाहर निकालने की मांग की है।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार