90,500 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया

                                                                             सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस, लखनऊ के मेधावी छात्र सैयद अली को चार वर्षीय उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित सेटॅन हाॅल यूनिवर्सिटी द्वारा 90,500 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह स्काॅलरशिप अर्जित विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इसके अलावा, अमेरिका के चार और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा सैयद अली को स्काॅलरशिप के साथ उच्चशिक्षा का आमन्त्रण प्राप्त हुआ है, जिसमें रोचेस्टर यूनिवर्सिटी द्वारा 60,000 अमेरिकी डालर, यूनिवर्सिटी आॅफ सिनसिनाटी द्वारा 40,000 अमेरिकी डालर, इलिनोईस इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी द्वारा 27,500 अमेरिकी डालर एवं यूनिवर्सिटी आॅफ इलिनोईस, शिकागो शामिल है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र की उपलब्धि पर बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है, जिनकी कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की बदौलत विद्यालय के छात्र शिक्षा जगत में नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी