अवधी काव्य संग्रह

                                     पेशे से इंजीनियर व जनपद रायबरेली के कवि रमाकान्त तिवारी 'रामिल' की जीवन-गीत श्रृंखला की नवीनतम पुस्तक जीवन-गीत (भाग-6) व अवधी काव्य संग्रह - माटी का विमोचन दिनांक 26 जुलाई, 2019 को राजभवन लखनऊ में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्री राम नाईक के कर कमलों से हुआ। क्षेत्रीय भाषा में रचना कार्य हेतु राज्य पाल द्वारा 'रामिल' के प्रयास की सराहना की गयी।
इससे पूर्व में वियतनाम देश के हो ची मिन्ह सिटी में स्थित भारत सरकार के प्रधान कौंसुलावास के एलिओस सभागार में दिनांक 26 व 27 मई 2019 को आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी उत्सव के प्रथम सत्र में 'रामिल' की उक्त पुस्तकों का औपचारिक विमोचन किया गया था। 'रामिल' ने बताया कि अब अपने देश में प्रदेश के यशस्वी राज्यपाल श्री राम नाईक के हाथों पुस्तकों के गरिमामयी विमोचन से उनका रचना कार्य करना सार्थक हुआ है।
श्री रामिल की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राधेश्याम कर्ण, साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकार गौरव अवस्थी, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ल, महामंत्री अनिल कुमार मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार विनोद सिंह गौर आदि ने हर्ष व्यक्त की है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी