पोषक तत्वों से भपूर गुणकारी राजमा

राजमा गुणकारी खाद्य पदार्थ है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसकी कई प्रजातियां पाई जाती हैं इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ-साथ कब्ज जैसी परेशानियों से भी छुटकारा दिलाने का काम करता है। इसके अलावा, इसमें आयरन, कॉपर, फोलेट ,मैÛ्रीशियम, कैल्शियम और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पा, जाते हैं। शरीर से जुड़ी विभिन्न परेशानियों के लिए राजमा किस प्रकार फायदेमंद होता है।
भरपूर एनर्जी:- राजमा खाने से हमें ताकत मिलती है, क्यूंकि इसमें आयरन की अधिकता होती है। शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने व एनर्जी के लिए आयरन सबसे जरुरी है। इसके खाने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सुचारू रूप से होता रहता है।
वजन कम करने में सहायक:- राजमा में औसत कैलोरी पाई जाती है, जिसे किसी भी उम्र का इन्सान आसानी से खा सकता है। राजमा को सूप व सलाद में लंच में खाना चाहि, ज्यादा फायदा मिलेगा। जो अपने वजन को मेन्टेन रखना चाहते है उन्हें राजमा जरुर खाना चाहि, क्यूंकि इसमें सभी तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं।
डायबटीज को कंट्रोल करे:- राजमा में मौजूद फाइबर शरीर में मेटाबॉलिज्म मेन्टेन करता है। ये कार्बोहाइड्रेट को कम करता है जिससे ब्लडशुगर कम होता है।
कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करे:- राजमा शरीर में कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक है। राजमा में मौजूद फाइबर पेट में जाकर जेल जैसा हो जाता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक होता है।
ब्लडप्रेशर कंट्रोल करे:- राजमा में मौजूद मैग्नीशियम व पोटैशियम के आलावा प्रोटीन व फाइबर ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करते है, साथ ही हृदयगति को भी सामान्य रखता है और इससे  हृदय स्वस्थ्य और सुर{िात रहता है।
प्रतिरोध प्रणाली को मजबूत करता है:- राजमा फाइबर व प्रोटीन की खान तो है ही लेकिन साथ ही साथ इसमें ,ंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। ये टीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की प्रतिरोध प्रणाली को मजबूत बनाते हैं, जिससे शरीर में संक्रमण का असर जल्दी नहीं होता है।
कैंसर जैसी बीमारी से बचा:- राजमा में मौजूद ,ंटीऑक्सीडेंट कैंसर के दुष्प्रभाव को कम करता है और कैंसर से बचाता है ये फ्री रेडिकल्स को सुरक्षित रखता है, साथ ही विटामिन कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है जो कैंसर का मुख्य कारण होते हैं।
शरीर के विषाक्त पदार्थ को हटा:- राजमा खाने से शरीर के अंदर के सारे विषैले तत्व बाहर निकल जाते है, ये पेट को पूरी तरह से साफ करता है, ये सिरदर्द जैसी छोटी समस्या को नही होने देता है। साथ ही ये पाचन में भी मदद करता है, राजमा पेट में द्याुलनशील फाइबर बनाता है जो पाचन में बहुत सहायक होता है।
दिमाग को तेज करे:- राजमा खाने से दिमाÛ मजबूत होता है याददाश्त भी बढती है। इसमें मौजूद विटामिन  दिमाग के लि, बहुत फायदेमंद है  इसके अलावा इसमें मौजूद मैग्नीशियम माइग्रेन की समस्या को भी हल करता है। हफ्ते में एक बार खाने से ये परेशानी दूर होती है।
हड्डीयों को मजबूत करे:- राजमा में कैल्शियम, बायोटिन व मैंगनीज होता है जो हड्डी, नाखून व बालों के लि, बहुत अच्छा होता है। इससे हड्डी मजबूत होती है, नाखून चमकदार होते हैं व जल्दी टूटते नहीं और ना ही इनमें फंगस लगती है। इसी तरह ये बालों को भी मजबूत करता है बालों का गिरना कम होता है और बाल लम्बे काले और घने बने रहते हैं।
प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है:- राजमा में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते है, उनके लिए राजमा प्रोटीन का अच्छा श्रोत होता है। राजमा को चावल के साथ खाने से यह एक अच्छी मील बन जाती है और ये शरीर को सारे पोषक तत्व देती है।
फाइबर भरपूर होता है:- राजमा में फाइबर बहुत अधिक होता है, इसे खाने पर आपको देर तक भूख नहीं लगती और शरीर को आसानी से पचने वाले फाइबर मिलते है।
राजमा खाने की सावधानियां:- 
पाचन में परेशानी - किसी भी चीज की अधिकता हानिकारक होती है। इसमें फाइबर की अधिकता होने के कारण, ज्यादा मात्रा में राजमा खाने से आपके शरीर में जरूरत से ज्यादा फाइबर पहुँच जाता है। इससे आपके पाचनतंत्र में परेशानी होती है, साथ ही गैस, डायरिया, पेट दर्द, आँतों में दर्द आदि हो सकता है। राजमा में आयरन बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है इससे शरीर के आयरन की मात्रा बिगड़ जाती है और साथ ही साथ ब्रेन, हार्ट रिस्क बढ़ता है। स्ट्रोक की परेशानी इससे हो सकती है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी