आंवला सभी मौसम में लाभकरी होता है

आंवला में बहुत सारे औषधीय गुण पाये जाते है सेहत के लिए आंवला लाभदायक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन्स, विटामिन सी, ए, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन का मुख्य स्त्रोत है। आंवले का प्रयोग चूर्ण, जूस, मुरब्बा, अंचार और चटनी के रूप में किया जाता है। इन विभिन्न रूप से प्रयोग किए जाने वाला आंवला अत्यंत लाभकारी होता है। इसका औषधीय गुण हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला, सभी मौसम में लाभकरी होता है। आंवला हमारे आंखों, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद तो होता ही है बल्कि आंवला हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में पूर्ण रूप से सहायक होता है।
- आंवला चेहरे पर कांति लाता है। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हो तो इन्हें हटाने के लिए आंवला इस्तेमाल करें। आंवले का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा झुर्रियां कम होती हैं साथ ही त्वचा निखरती है।
- बालों के लिए आंवले का प्रयोग होता फायदेमंद होता है। बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले के पाउडर से बाल धोने चाहिए।
- पेट की सभी समस्याओं में आंवला बहुत लाभदायक होता है। एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद फायदेमंद होता है। आंवला पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है। आंवले का जूस पेट की सारी समस्याओं के लिए काम आता है।
- पथरी की समस्या में भी आंवला कारगर होता है। पथरी होने पर 40 दिन तक आंवले को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, और उस पाउडर को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर खाएं। तो इसके प्रयोग से कुछ ही दिनों में पथरी गलने लगेगी और पथरी के बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा।
- शुगर से पीड़ित मरीजों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है। शुगर से प्रभावित व्यक्ति अगर आंवले के रस का प्रतिदिन शहद के साथ प्रयोग करें तो डायबिटीज से राहत मिलता है। आंवला में पाया जाने वाला विटामिन सी डायबिटीज के मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
- खून में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आंवले के रस का प्रयोग करें। आंवला शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। आंवले से खून की कमी को दूर करने का अच्छा उपाय होता है।
- आंखों के लिए आंवला अमृत समान है, यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से बहुत लाभ मिलता है। मोतियाबिंद के रोगियों को आंवले का सेवन करना चाहिए।
- बुखार से छुटकारा पाने के लिए आंवले के रस का छौंक लगाकर इसका सेवन करना चाहिए बहुत लाभ मिलता है।
- आंवला दांतों में दर्द और कैविटी होने पर भी काम करता है। आंवले का रस कपूर में मिला कर मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है। दांतों की किसी भी बीमारी में आंवला काफी कारगार होता है।
- शरीर में गर्मी बढ़ने वालों के लिए आंवला बेहतर उपाय है। आंवले के रस से शरीर को ठंडक मिलती है।
- हिचकी तथा उल्टी होने पर आंवले के रस में मिश्री मिलाकर दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी राहत मिलेगी। हिचकी आना बंद हो जाता है।
- यादाश्त बढ़ाने में आंवला काफी फायदेमंद होता है। पढ़ने वाले बच्चों को आंवला अवश्य खाना चाहिए। इसके लिए सुबह के समय आंवला का मुरब्बा गाय के दूध के साथ लेने से बहुत लाभ होता है। आंवले के रस का प्रयोग भी कर सकते हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी