देशभक्ति गीतों से प्रसिद्ध सिंगर विनोद जी शर्मा ने सभी में जोश भरा

लखनऊ। राष्ट्रीय समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश पूर्वांचल व अवध के जिला अध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष की बैठक का आयोजन गांधी भवन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के संस्थापक श्री महादेव जानकर पूर्व कैबिनेट मंत्री महाराष्ट्र सरकार पधारे। उन्होंने अपने सम्बोधन में बैठक मंज उपस्थित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के लिए एक लक्ष्य बनाकर पूरे जोश तथा मनोयोग से जुटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब हमें बढ़िया भाषण देने वाले नेता नहीं चाहिए वरन् निरन्तर कठोर परिश्रम तथा योजनाबबद्ध तरीके से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। दृढ़ निश्चयी कार्यकर्ताओं के बल से उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को विस्तार दिया जा सकता है। इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित प्रसिद्ध कैब सिंगर विनोदजी शर्मा ने देश भक्ति के गीतों से सभी में जोश भर दिया। 
 बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अक्की सागर ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जिले के पदाधिकारियांे को जल्द से जल्द तहसील ब्लाक व बूथ लेबल की अपने.अपने जिलांे की कार्यकारणी की सूची तैयार करके आगामी वृहस्पतिवार 26 मार्च 2020 को वाराणसी में आयोजित होने वाली बैठक में लाने के लिए अभी से योजना बनाकर जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इण्टरनेट क्रान्ति के युग में नेट वार्किंग के कार्य को बहुत आसान बना दिया है। उन्होंने बताया कि हम एक ऐसा साफ्टवेयर एप तैयार कर रहे हैं जिससे प्रत्येक जिले के कार्यकर्ता के कार्य करने के आंकड़े को बहुत ही व्यवस्थित तथा प्रमाणित रूप से रखा जा सकेगा। 
 लखनऊ के शैक्षिक एवं सामाजिक चिन्तक पी.के. सिंह ने वोटरशिप अधिकार कानून शीघ्र बनाने के विचार रखे। वोटरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक वोटर को छः हजार रूपये मासिक धनराशि उसके खाते में डालकर उसे आर्थिक आजादी दिलाई जा सकती है। वोटरशिप के द्वारा अनेक पारिवारिक तथा सामाजिक समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह पिछले लगभग 12 वर्षों से इसके लिए संघर्षरत है। 
 श्री सिंह ने आगे बताया कि वह विगत 38 वर्षों से विश्व संसद के गठन के लिए रात.दिन कार्य कर रहे हैं। जिस प्रकार देश को लोकतांत्रिक ढंग से चलाने के लिए उसकी संसदए देश की सरकार तथा देश का संविधान होता है उसी प्रकार विश्व को लोकतांत्रिक ढंग से चलाने के लिए अब विश्व संसदए विश्व सरकार तथा प्रभावशाली विश्व न्यायालय का गठन समय रहते करना इस युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विश्व को परमाणु बमोंए युद्धों तथा आतंकवाद से नहीं वरन् कानून तथा संविधान के द्वारा चलाना विकसित सभ्य समाज की मांग है। ऐसा करके ही विश्व को गरीबीए बेरोजगारीए ग्लोबल वार्मिंग, मंहगाई, शरणार्थी आदि वैश्विक समस्याओं को हल किया जा सकता है। अब हमारी राष्ट्रीयता वसुधैव कुटुम्बकम्, जय जगत तथा विश्व नागरिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे विश्व को बदला जा सकता है। बच्चों को विश्व एकता की शिक्षा बाल्यावस्था से मिलनी चाहिए। तभी हम आने वाली पीढ़ी का दृष्टिकोण विश्वव्यापी बना सकते हैं। 
 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुमार सुशीलए राष्ट्रीय महासचिव व संघटनमंत्री श्री रामनरेश, अवध प्रभारी श्री संतोष, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र प्रताप पाल व पार्टी के जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के उपरांत कोशाम्बी जिले का गठन किया गया जिसकी जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष श्री शत्रुजीत व वाराणसी जिले का गठन करते हुए जिलाध्यक्ष श्री शिवकुमार को जिमेदारी सौंपी गई। सभी उपस्थित लोगों का हार्दिक आभार राष्ट्रीय सामाज पार्टी प्रतापगढ़ के लोकसभा पूर्व प्रत्याशी श्री सुनील पाल ने किया।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी