महर्षि वाल्मीकि संकल्प संदेश रथयात्रा


अखिल भारतीय वाल्मीकि महसभा भारत की महर्षि वाल्मीकि संकल्प संदेश रथयात्रा नागपुर से अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति से शिष्टाचार भेंट के लिये 23 फरवरी, 2020 को शुभारम्भ हुआ जो 25 फरवरी, 2020 को झाँसी पहुँची। महासभा झाँसी ने जोर दार गाजेबाजे के साथ भृमण के दौरान पुष्प बर्षा कर भव्य स्वागत सम्मान किया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी.एस..विषनार का वीरभूमि झाँसी की धन्य धरा पर पगड़ी पहनाकर एवं फूलमाला पहनाते हुये भव्य सम्मान स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने होटल में पत्रकार वार्ता में यात्रा के महत्व पर वार्ता करते हुये कहा कि यह यात्रा हम अयोधया मन्दिर निर्माण प्रबंधन समिति एवं ट्रस्ट से शिष्टाचार भेंट के माध्यम से किये गये वादे पर ध्यान आकर्षित करने के लिये जा रहे है। जोकि पूर्व में कहा गया था कि अयोध्या में भगवान श्री राम के मन्दिर निर्माण के दौरान महर्षि भगवान वाल्मीकि जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। महासभा की रथयात्रा में राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल राजा साहब जी सहित राष्ट्रीय कार्यकरणी के समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं देश भर के प्रान्तों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहे। प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान, प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट ,प्रदेशाध्यक्ष मध्य प्रदेश, प्रदेशाध्यक्ष कर्नाटक, इत्यादि उपस्थित रहे। महासभा झाँसी ने समस्त पदाधिकारीयो का जोरदार भव्य स्वागत किया। महासभा झाँसी ने रथयात्रा में आये समस्त पदाधिकारीयो को शानदार रात्रि विश्राम एवं रात्रिभोज की व्यवस्था
हनुमत विवाह घर एवं बागवान होटल में की गई थी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक चैधरी के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष वा. जितेन्द्र कागरे के नेतृत्व में एवं महामंत्री मा. महेन्द्र चैहान के शानदार विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। इस पुनीत कार्य को ऐतिहासिक सफल बनाने में राष्ट्रीय सचिव संजय वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन पहलवान ,प्रदेश उपाध्यक्ष महेश वाल्मीकि, मण्डल प्रवक्ता कवि हरिशंकर वाल्मीकि ,जिला सचिव अनिल हवलदार, रूपेश खरे ,जिला संगठन मंत्री मिथुन रायबग्गन ,जिला उपाध्यक्ष गौतम हंसारिया, महानगर अध्यक्ष राकेश करोसिया, महानगर महासचिव अरविन्द्र अंसारी ,जिला प्रचार मंत्री रवि चंदेल ,बबीना विधानसभा अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, बबीना विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मवीर प्रधान, ब्लाक अध्यक्ष बबीना विशाल वसिष्ठा, ब्लाक अध्यक्ष बड़ागांव हरप्रसाद बोहद ,ब्लाक प्रभारी बबीना विनोद बादशाह ,जिला मीडिया प्रभारी धीरज चैहान ,चिरगाँव नगर अध्यक्ष अभिषेक महरोलिया ,जिला कोषाध्यक्ष सतीश चैधरी ,एवं समाज के वरिष्ठ समाज सेवी पूर्व पार्षद प्रेम वाल्मीकि ,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप करोसिया ,युवा समाज सेवी पवन लहार ,इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भव्य सम्मान के लिये सभी का आभार व्यक्त किया


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी