वार्षिक मिनी स्पोर्ट मीट 2019-20 मनाया गया

केंद्रीय विद्यालय रायबरेली की दूरभाष नगर शाखा में, वार्षिक मिनी स्पोर्ट मीट 2019-20 मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य श्री एस के अग्रवाल उपस्थित हुए। प्रधानाध्यापक आर बी शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। स्वागतोपरांत अग्रवाल ने मिनी स्पोर्ट मीट का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं के लिए सदनीय व्यवस्था के माध्यम से अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें 19 प्रतियोगिताएं बालक और 19 प्रतियोगिताएं बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गई और पुरस्कार स्वरूप 114 मेडल प्रदान किये गए। 100 मीटर रेस में बालक वर्ग में चिरंजीवी और बालिका वर्ग में श्रुति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलेबी दौड़ बालिका वर्ग में अदिति सिंह प्रथम, जिज्ञासा रावत द्वितीय और योगिता सिंह ने तृतीय स्थान पयाप्त किया वहीं बालक वर्ग में दृष्टांत प्रथम अर्पित द्वितीय तथा देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अभिषेक और बालिका वर्ग में श्रुति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में टैगोर हाउस और बालिका बर्ग में अशोक हाउस ने बाजी मारी। मीट का आयोजन विद्यालय प्राथमिक विभाग के खेलकूद प्रभारी बी एन राम के  देखरेख में एस ए खान, पी के सिंह और मोहित त्रिपाठी के द्वारा  कमलेश, निशा सिंह, उपासना सिंह, एस.एन. त्रिपाठी,  पूनम शुक्ला, सीमा तिवारी, नीलमरानी, नेहल, ओजस्विता प्रियंका सिंह, प्रियंका ललिता, निकिता, दिनेश, मेधा शर्मा व सी बी सरोज आदि अध्यापकों के सहयोग से संपन्न किया गया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी