मदद के लिए सी.एम.एस. आगे आया

लाॅकडाउन के दौरान सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ प्रशासन के साथ जुड़कर जरूरतमंद लोगों तक सहायता का हाथ बढ़ाकर बड़े ही पुरजोर तरीके से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभा रहा है। सी.एम.एस. ने प्रदेश के बार्डर पर फंसे लोगों को विद्यालय की बसों द्वारा उनके गन्तव्य तक पहुंचाने हेतु पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय के अनुरोध पर कल स्कूल की 40 बसों द्वारा लोगों को उनके गन्तव्य तक पहुचाने में मदद की और इसी कड़ी में आज फिर विद्यालय की 20 बसों द्वारा जनमानस की सेवा की जा रही है। इस प्रकार, सी.एम.एस. की कुल 60 बसें जरूरतमंदों की मदद में लगी हुई हैं।
 इसी प्रकार, सी.एम.एस. जरूरतमंद लोगों तक खाना मुहैया कराये जाने के काम में भी जी-जान से लगा हुआ है और अपनी तरफ से हर संभव मदद कर रहा है। कोरोना वायरस के कारण, इस कठिन घड़ी में जरूरतमंदों हेतु जनेश्वर मिश्र पार्क में कोरोना सहायता शिविर की स्थापना की गई है, जहां प्रभावित लोगों हेतु खाने-पीने का सामान तैयार किया जा रहा है। इस मेगा किचन में सी.एम.एस. ने 5000 किलो आटा, 2500 किलो चावल, 1500 किलो दाल, 550 किलो आलू एवं 180 किलो घी, जनमानस के सहायतार्थ उपलब्ध कराये हैं। इस कोरोना सहायता शिविर का नियंत्रण एल.डी.ए. की संयुक्त सचिव श्रीमती रितु सुहास द्वारा किया जा रहा है।
 सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सामाजिक कार्यों में सी.एम.एस. सदैव ही बढ़चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है और इस कठिन समय में भी अपने सामाजिक दायित्वों से कदापि पीछे नहीं है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी