प्रयागराज की सात कवित्रियों को महादेवी वर्मा सम्मान मिलेगा

प्रयागराज नगर की सात कवयित्रियों को साहित्यिक संस्था गुफ्तगू की ओर से ‘महादेवी वर्मा सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। 26 मार्च को महादेवी वर्मा के जन्म दिन पर हिन्दुस्तानी एकेडेमी में आयोजित होने कार्यक्रम में यह सम्मान इन्हें प्रदान किया जाएगा। सम्मान पान वाली पहली कवयित्री रचना सक्सेना काफी समय से लेखन के प्रति सक्रिय हैं, उनका काव्य संग्रह ‘किसकी रचना’ प्रकाशित हो चुका है। वे महिला काव्य मंच की प्रयागराज इकाई की अध्यक्ष भी है। इससे पहले उन्हें ‘बेकल उत्साही सम्मान’ भी प्राप्त हो चुका है। दूसरी कवयित्री जया मोहन हैं, इनकी अब तक एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कई संस्थाआंे से सम्मान प्राप्त हो चुका है। सम्मानित होने वाली तीसरी कवयित्री रमोला रूथ लाल हैं। इनकी अब तक पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। ‘शान-ए-इलाहाबाद’, ‘कैफी आजमी सम्मान’ समेत कई एवार्ड हासिल हो चुके हैं। चैथी कवयित्री नीना मोहन श्रीवास्तव हैं। ये पेशे से वकील हैं, काफी समय से काव्य लेखन कर रही हैं, विभिन्न कवि सम्मेलनों में शिरकत करती हैं, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाए प्रकाशित हो रही हैं। पांचवीं कवयित्री हैं अर्चना जायसवाल हैं। केंद्रीय विद्यालय में अध्यापन का कार्य रही श्रीमती जायसवाल की कविताएं लीक से हटकर होती हैं, समाज को नई दिशा देने के प्रयासरत दिखती हैं। पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं छपती रही हैं। छठीं कवयित्री हैं उषा हैं, जो जीव विज्ञान की अध्यापिका हैं ‘जिजीविषा‘ काव्य संग्रह इनका प्रकाशित हो चुका है। पत्र-पत्रिकाआंें में बराबर रचनाएं प्रकाशित हो रही हैं।उ सातवीं कवयित्री मधु गौतम मधु हैं, ये जूनियर हाईस्कूल में
प्रधानाध्यापिका हैं। बचपन से ही काव्य लेखन कर रही हैं। इन्हें ‘सीमा अपराजिता सम्मान’ प्राप्त हो चुका है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी