आनलाइन रोजा इफ्तार का आयोजन

विगत वर्षों की परम्पराओं का पालन करते हुए सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के सभी कैम्पसों द्वारा इस वर्ष भी लाॅकंडाउन के दौरान आनलाइन रोजा इफ्तार का आयोजन नियमित तौर पर किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं विभिन्न धर्मानुयायी आॅनलाइन एकत्रित होकर न सिर्फ लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब का परचम लहरा रहे हैं अपितु पवित्र कुरान की आयतों को सस्वर गान कर पूरे देश में अमन, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द, एकता व शान्ति की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा आॅनलाइन रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें इस्लामिक सेंटर आॅफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा, सी.एम.एस. अलीगंज, राजाजीपुरम, आर.डी.एस.ओ. आदि विभिन्न कैम्पसों द्वारा नियमित रूप से रोजा इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है।
 सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि मोहम्मद साहब की तरह अपनी इच्छा नहीं वरन् खुदा की इच्छा व आज्ञा का पालन करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सर्वधर्म समभाव एवं सभी धर्मो का आदर करना सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति का ही एक अंग है। डा. गाँधी ने रोजा इफ्तार के आनलाइन आयोजनों हेतु सी.एम.एस. की सभी प्रधानाचार्याओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
 सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन रोजा  इफ्तार की खास बात यह है कि इसमें विद्यालय के छात्र व अभिभावक बड़ी संख्या में उत्साह के साथ आॅनलाइन प्रतिभाग कर रहे हैं। सी.एम.एस. के यह रोजा इफ्तार भी विद्यालय द्वारा सामाजिक सौहार्द के प्रयासों की एक कड़ी है जिसके अन्तर्गत छात्रों को धार्मिक विविधता एवं सर्वधर्म समभाव की शिक्षा प्रदान की जाती है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी