शानदार सफलता

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस), लखनऊ का कैम्ब्रिज सेक्शन, जो कि इण्टरनेशनल जनरल सार्टिफिकेट आफ सेकेण्डरी एजूकेशन (आई.जी.सी.एस.ई.) एवं ए लेवल प्रदान करने वाला लखनऊ का एकमात्र शैक्षिक संस्थान है और कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल असेसमेन्ट एजूकेशन (सी.ए.आई.ई.) द्वारा मान्यता प्राप्त है, ने कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षा परिणाम में लगातार दूसरे वर्ष शानदार सफलता अर्जित की है। कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल, जो कि कैम्ब्रिज असेसेमेन्ट की एक शाखा है, ने आई.जी.सी.एस.ई. हेतु भारत में मार्च 2020 में सम्पन्न हुई परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये है।
 सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन के 28 छात्र आई.जी.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए जिन्होंने कुल 11 विषयों के लिए 215 प्रविष्टियां भेजी। आई.जी.सी.एस.ई. छात्रों को न्यूनतम 5 विषयों की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है तथापि अपनी क्षमता के अनुसार छात्र विषयों की संख्या बढ़ा भी सकते हैं। परीक्षाओं के दव्यांश त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे जिन्होंने समान रूप से 90.4 परसेन्टाइल अर्जित किया है एवं चार ।’ ग्रेड व चार । ग्रेड अर्जित किया है। सौम्या उपाध्याय ने 90 परसेन्टाइल के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया है एवं तीन ।’ ग्रेड व चार । ग्रेड अर्जित किया है।
 इसके अलावा, 16 छात्रों को आई.सी.ई. सार्टिफिकेट (डिस्टिंक्शन एवं मेरिट) प्रदान किया गया है। कुल मिलाकर सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन के छात्रों ने इकत्तीस ।’ ग्रेड एवं पैंसठ । ग्रेड अर्जित किये हैं। इस प्रकार, इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 44.7 प्रतिशत प्रविष्टियों को।’ ग्रेड अथवा । ग्रेड प्रदान किया गया है।
 सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा एवं सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन की कोआर्डिनेटर श्री सुषमा राजकुमार ने इस रिजल्ट पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि ‘हमें अपने छात्रों पर गर्व है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से आई.जी.सी.एस.ई. परीक्षा में अभूतपूर्व परिणाम हासिल किया है।
 सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी, सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता किंगडन एवं सी.एम.एस. के डायरेक्टर आफ स्ट्रेटजी, श्री रोशन गाँधी ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘इस अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम से हम अत्यन्त प्रसन्न हैं तथा इन छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने के लिए बधाई देते हैं। हमें प्रसन्नता है कि सी.ए.आई.ई. में एफिलिएशन कराने से हमें लखनऊ के छात्रों को एक भिन्न प्रकार की शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिली है।’


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार