हमें जीतना है

विश्वभर मे फैले कोविद -19 के कारण लोग काफी परेशान है, जिसके कारण लोगों में जोश भरने के लिये और उत्साहित करने के लिए आरेंज सिनेमेटिक व ली हिलोस फिल्म्स द्वारा निर्देशक प्रीति क्षीरसागर एक अल्बम ‘हमें जीतना है’ तैयार किया गया और जी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया गया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। इसके वीडियो में फिल्मों के सुप्रसिद्ध मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चीता यजनेश शेट्टी ने भी अभिनय किया है, उनके साथ काफी मशहूर गायक व फिल्म स्टारों ने काम किया है। इसमें उनके साथ गायक पदमश्री कैलाश खेर, पदमश्री शंकर महादेवन, अन्नू मलिक, जावेद अली, ऋतु पाठक इत्यादि ने गाया है और अभिनय किया है। तथा वीडियो अल्बम में यजनेश शेट्टी के साथ फिल्म कलाकार मिलिंद गुनाजी, शक्ति कपूर, अंजन श्रीवास्तव, अशोक बेनीवाल, राहुल राय, मोनालिसा इत्यादि लोगों ने हिस्सा लिया है और इस सफल बनाया। इसमे म्यूजिक आरिफ चंदवानी का है और गीत सलीम बेगाना का है और एडिट आनंद ए राम का है।


इसके बारे में यजनेश शेट्टी कहते है, यह बहुत अच्छी कोशिश सभी की थी, जिसके जरिये हम लोग जनता में जोश भरने का काम कर रहे है। इसमे फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से गायक, संगीतकार व फिल्म कलाकारों ने हिस्सा लिया है। जिनको देखकर ही लोगो मे दुगुना जोश आएगा औए वे थोड़ी देर के लिए अपनी तकलीफ भूल जाएंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी