नही रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मूलरूप से पटना के रहने वाले थे। करीब पिछले 8 महीने से वह मुंबई के बांद्रा में अकेले रहते थे। सुशांत सिंह की खुदकुशी सूचना   सुशांत के नौकर ने पुलिस को दी। इस समय पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी की माने तो सुशांत सिंह के एक्स मैनेजर की मौत के बाद उन्हें ब्लैक मेल किया जा रहा था ऐसी आशंका है फिलहाल जांच के बाद सच्चाई का पता चलेगा। वहीं पटना में सुशांत के परिवार का हाल बुरा है। उनके पिता के.के सिंह पटना में ही रहते हैं। उन्हें फोन पर इकलौते बेटे सुशांत की मौत की खबर मिली, जिसके बाद से वह गहरे सदमे में हैं। फिलहाल कुछ भी बोल पाने की हालात में नहीं हैं। इस गहरे सदमे में परिवार के आंसू नहीं थमने का नाम नही ले रहे हैं। 
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मो काम किया वही भारतीय सिनेमा जगत में अपनी एक पहचान भी बनाई। अपने फिल्मी जीवन की सुरुवात काई पो चे इस फिल्म से की इसके बाद एकता कपूर द्वारा बनाई गई सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह ने अपने अभिनय के माध्यम से करोड़ो जनता के दिलो पर राज किया और इसके बाद सुशांत सिंह ने करीब 15 फिल्मो में काम किया। एम.एस धोनी यह फिल्म सुशांत के जीवन की मुख्य फिल्म रही जहा पर पर उन्होंने एम.एस धोनी का किरदार निभाया और आखरी फिल्म छिछोरे में मुख्य किरदार निभाते हुए लोगो को ये समझने का प्रयास किया कि जीवन किस तरीके से जीना है और अपने यही आखरी संदेश के साथ आज वो जमाने को अलविदा कहते हुए अपना शरीर त्याग दिया। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी