सांध्यिका लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित होंगी

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस, लखनऊ की मेधावी छात्रा सांध्यिका श्रीवास्तव ने स्क्रूटनी के उपरान्त इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी एवं तीन अन्य विषयों में मिले सर्वोच्च अंको के आधार पर 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। रसायन शाष्त्र विषय की दोबारा जाँच में सांध्यिका ने 98 के बजाय 100 अंक अािर्जत किए हैं। इस प्रकार, उसने केमिस्ट्री में 100 अंक, गणित में 100 अंक, फिजिकल एजूकेशन में 100 एवं अंग्रेजी में 99 अंक अर्जित कर कुल 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता  गाँधी किंगडन ने सांध्यिका की शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत् प्रयासरत है। सी.एम.एस. छात्रों की इस उपलब्धि हेतु उन्होंने सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी एवं विद्यालय के शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। विदित हो कि इस वर्ष की आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र सुमित त्रिपाठी ने भी 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। इस प्रकार, सी.एम.एस. के दो छात्रों ने इस वर्ष आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा में 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर सी.एम.एस. के गरिमामयी इतिहास में चार-चाँद लगा दिये हैं। 
 सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक अर्जित करने पर सांध्यिका बहुत प्रसन्न है और इस अभूतपूर्व सफलता का सम्पूर्ण श्रेय उसने अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण वातावरण को दिया है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा को 2 लाख रूपयों के नगद पुरस्कार से नवाजा जायेगा। इससे पहले, 99.25 प्रतिशत अंक अर्जित करने हेतु सांध्यिका को 1 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, तथापि अब देश में प्रथम रैंक अर्जित करने पर उसे और 1 लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। 
 श्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. के 25 मेधावी छात्रों ने 99 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर रिकार्ड कायम किया है एवं इन सभी छात्रों को सी.एम.एस. द्वारा 26 लाख रूपयों के नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। अब सांध्यिका को और 1 लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किये जाने पर पुरस्कार राशि 27 लाख रूपये हो जायेगी। श्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सी.एम.एस. से कुल 6283 छात्र आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. परीक्षाओं में बैठे, जिसमें से 3397 छात्रों अर्थात 54 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी