सकारात्मक सोच से ही मानव जाति का कल्याण संभव है: आन्द्रा वामसी

झांसी जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झांसी कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते हुए समस्त जनपद वासियों व कलेक्ट्रेट परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कई आंदोलन व संघर्ष के बाद आजादी मिली है। आजादी को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं यह सोचना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया/फेक न्यूज एक बड़ी चुनौती है। खबर की प्रमाणिकता जांचने के बाद ही उसे अन्य लोगों को अग्रसारित करें। उन्होंने बताया कि गलत समाचार से लोगों में भय पैदा ना हो होने दे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल किया जाए ताकि समाज का विकास हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद देश में विकास हुआ है और विकास निरंतर हो रहा है। बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि पहले लालटेन-मोमबत्ती से पढ़ाई करते थे, परंतु अब ऐसा नहीं है। पहले लाइब्रेरी में जाकर किताबें पढ़ना होता था लेकिन अब हाथ में पकड़े एंड्रॉयड फोन पर जो भी किताब पढ़ना चाहे पढ़ सकते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सकारात्मक सोच से ही मानव जाति का कल्याण संभव है। क्षेत्र के विकास का प्रचार करें। नई तकनीकी से हो रहे विकास को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में मास्क, सोशल डिस्टेंसी के साथ ही टेस्टिंग में आगे आएं छुपाए नहीं, यही आपकी जिंदगी बेहतर बना सकती है। जिलाधिकारी द्वारा रानी झांसी दुर्ग पर भी ध्वजारोहण किया गया। किले की प्राचीर से उन्होंने जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण सर्वेश कुमार दीक्षित, एडीएम राम अक्षयवर चैहान, एडीएम बी प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट  सलिल पटेल, एसीएम गुलाबचंद राम, एसीएम श्रीमती वान्या सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी