उद्घाटन व सम्मान समारोह कार्यक्रम

सरेनी क्षेत्र के धनपालपुर गांव में मजदूर किसान सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में किसानों, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं व बेहतरी के लिए आवाज बुलंद करने वाले समाज के विभिन्न वर्ग व क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदेश अध्यक्ष गंगा प्रसाद त्रिवेदी उर्फ रजोल दद्दू के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पत्रकार बंधुओं व किसानों को फूलमाला, अंगवस्त्र व सम्मान पत्र के साथ  उत्कृष्ट योगदान के लिए समिति के पदाधिकारियों के साथ सम्मानित किया गया। जिसमें एक्टिविस्ट पत्रकार सिद्धार्थ त्रिवेदी, योगेन्द्र त्रिवेदी, अक्षय मिश्रा, नितिन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र बाजपेई, सुधीर अग्निहोत्री, राममिलन शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार व अन्य किसान पदाधिकारी व सदस्यगणों को भी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें बृजेश मिश्रा सुरेश चंद तिवारी कल्लू भाई सुरेंद्र तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष रानू सिंह डिंपल सिंह शिव हरन सिंह राज बहादुर यादव रोशन लाल त्रिपाठी महाराष्ट्र अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह संरक्षण श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ऑडिटर रामविलास सिंह उपाध्यक्ष शशिकांत राजेंद्र विश्वकर्मा सोनू बनारसी प्रदेश संयोजक सुरेंद्र तिवारी पप्पू आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी