ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु निकाला मशाला जुलूस

टोकियो में हो रहे ओलम्पिक खेल में भारत के प्रतिभागी खिलाड़ियों के जीतने की कामना को लेकर उनके प्रोत्साहन हेतु स्टेडियम रायबरेली से खेल जगत फाउन्डेशन की ओर से यू.पी. टोकियो ओलम्पिक रिले निकाला गया।  मशाल जुलूस नगर भ्रमण के बाद स्टेडियम में समाप्त हो गया।  जुलूस का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।  इस जुलूस के आयोजन में लक्ष्मण पुरस्कार विजेता रविकांत मिश्रा, खेल जगत फाउन्डेशन के संस्थापक रतन गुप्ता, उ0प्र0 ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता की अहम भूमिका रही।  मशाल जुलूस का बस स्टेशन चौराहे पर व्यापार मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा, समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी, युवा जिलाध्यक्ष सत्यांशु दुबे, युवा महामन्त्री अनुज त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर महामंत्री अतुल श्रीवास्तव, युवा नगर अध्यक्ष जितेन्द्र मौर्या, वरिष्ठ व्यापारी नेता के.के. मौर्या, राजेन्द्र अवस्थी आदि लोग उपस्थित थे।  सभी लोगों ने ओलम्पिक रजत पद विजेता मीरा बाई चानू को बधाई दी।  साथ ही अरूणाचल प्रदेश सरकार द्वारा मीराबाई चानू को अपर पुलिस अधीक्षक बनाने के निर्णय का स्वागत किया।  ओलम्पिक खेलों में भारतीय प्रतिभागी खिलाड़ियों के जीतने की शुभकामना की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी