गाजे बाजे के साथ निकली सहस्त्र चंडी यज्ञ की भब्य कलश यात्रा


- मनोज मिश्रा, अयोध्या ब्यूरो चीफ

अयोध्या जनपद के रूदौली तहसील अंतर्गत सुनबा गांव के निकट आदि गंगा गोमती के तट पर स्थिति मां श्री कामाख्या धाम परिसर मे सहस्त्र चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया जिसके उपलक्ष्य मे विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें आयोजक पुजारी बृजकिशोर मिश्रा, आचार्य मनोज मिश्रा, पंडित भास्कर दास मिश्रा (शास्त्री), संतोष कुमार मिश्रा (नायब), राधेरमण पांडेय, बब्बन शुक्ला, रूदौली विधानसभा के विधायक रामचंद्र यादव, सुनबा गांव के पूर्व प्रधान व मां कामाख्या मेला मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शेरबहादुर सिंह,व तमाम महिला-पुरूष देवी भक्त शामिल रहे।

यज्ञ के आचार्य पंडित पवन द्विवेदी हैं व अन्य विद्वान पंडितों मे आलोक, विनोद, पंडित शिवम जी आदि हैं। इस दौरान संगीतमई श्रीराम कथा कार्यक्रम भी प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा कथा ब्यास श्री राजेश तिवारी (निर्मोही जी)हैं। यज्ञ समय प्रतिदिन प्रातः आठ से दोपहर 12 बजे तक का रहेगा। पूर्णाहूति 8 जनवरी, 2023 को होना है तथा 9 जनवरी, 2023 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जो प्रातः पांच बजे से शुरू होगा और मां की इच्छा तक विगत वर्षों की भांति चलता रहेगा। उक्त जानकारी मंदिर के मुख्य पुजारी बृजकिशोर मिश्रा व भास्करदास मिश्रा द्वारा दी गई।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी