राजनारायण विलक्षण प्रतिभा के धनी थे: वीरेन्द्र यादव

समाजवादी चिन्तक देश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, पूर्व सांसद लोकबन्धु राजनारायण की 36वीं पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट, रायबरेली में उनके चित्र पर मालर्यापण कर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर मनायी गयी। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा, लोकबन्धु राजनारायण एक विलक्षण प्रतिभा के धनी थे, वह अन्याय के विरूद्ध सदैव बेबाकी एवं निडरता से अपनी आवाज उठात थे। लोकबन्धु राजनारायण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री एवं देश व दुनिया की ताकतवर नेता की गलत नीतियों का विरोध कर रायबरेली मंे लोकसभा का चुनाव हराकर देश में गैर कांग्रेसी सरकारी बनवाने में अहम भूमिका निभायी। वर्तमान समय में देश का आम नागरिक किसान, व्यापारी, छात्र एवं नौजवान परेशान है, आज हमें उनके विचारों एवं आदर्शो पर चलकर संकल्प लेकर देश की राजनीति में बदलाव करना होगा।

विचार गोष्ठी को दिनेश यादव एडवोकेट, मो. इलियास, रामस्वरूप पासी, अरशद खान, वीरेन्द्र बहादुर, समर बहादुर यादव, रवीन्द्र कुमार मास्टर, रंजीत यादव, योगेश्वर चैधरी, रामसेवक वर्मा, जे.पी. यादव, राजेश मौर्य, विनोद यादव, श्रवण चैधरी, शिवबरन यादव, सुरजीत सिंह, घनश्याम, रमेश मौर्य, डा. अर्जुन यादव, राजीव गौतम, रेहान अहमद, देवतादीन यादव, मो. इरफान, फरीद अहमद, अनिल यादव, सतीश महाजन, संगीत यादव, अन्शू पटेल, एस.एन. मौर्य एडवोकेट, शिवबाबू मौर्य ने लोकबन्धु राजनारायण के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किया।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार