बीटिंग द रिट्रीट समारोह में सी.एम.एस. को सर्वाधिक 10 पुरस्कार मिले

गणतन्त्र दिवस परेड में प्रदर्शित विभिन्न कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन हेतु सिटी मोन्टेसरी स्कूल लखनऊ को आज यहाँ पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजितबीटिंग रिट्रीटसमारोह में सर्वाधिक 10 पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल ने सी.एम.एस. द्वारासर्वधर्म समभावकी भावना पर प्रदर्शित अनूठी झाँकीईश्वर, अल्लाह, वाहे गुरू, चाहे कहो श्री राम, मालिक सबका एक है, अलग-अलग हैं नामकोचल वैजयन्तीपुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने प्राप्त किया। इसके अलावा, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के फ्लैग मार्च (बालक) को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है, तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की नृत्य प्रस्तुतिस्वर्णिम भारतको प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। इसी प्रकार, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की नृत्य प्रस्तुतिनया समर्थ भारतको द्वितीय पुरस्कार, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा प्रस्तुत ड्रिलतिरंगा लहरायेंगे हमको द्वितीय पुरस्कार, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों द्वारा ब्रास बैण्ड प्रस्तुति कोद्वितीय पुरस्कार’, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस द्वारा पाइप बैण्ड प्रस्तुति कोद्वितीय पुरस्कार’, सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की बालिका परेड को तृतीय पुरस्कार, सी.एम.एस. चौक कैम्पस की ड्रिलभारत की शान तिरंगाको तृतीय पुरस्कार एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा बैग पाइप बैण्ड प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया है। गणतन्त्र दिवस परिसमाप्ति समारोहबीटिंग रिट्रीटके उपरान्त एक अनौपचारिक वार्ता में सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस उपलब्धि हेतु सभी प्रधानाचार्याओं, छात्रों शिक्षकों को बधाई दी है।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार