बाहिर आलम का इंग्लैण्ड के छः विश्वविद्यालयों में चयन

सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) लखनऊ के कैम्ब्रिज सेक्शन के मेधावी छात्र  बाहिर आलम ने उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के छः प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। बाहिर आलम को इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम, यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर, क्वीन्स बेलफास्ट यूनिवर्सिटी एवं एक्सेटर यूनिवर्सिटी द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस..टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। वर्ष 2022 में भी सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र रिकार्ड संख्या में विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ायेंगे।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी